फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chowfatka flyover and ROB work will start soon in Prayagraj

प्रयागराज : चौफटका फ्लाईओवर और आरओबी का जल्द शुरू होगा काम

Sat, 30 Oct 2021 06:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 06:52 PM IST
सार

वित्तीय बिड ओपन होने से दो-तीन दिनों में कार्यदायी संस्था के नाम की होगी घोषणा। शासन की ओर से काम शुरू करने के लिए निर्गत किए गए हैं 20 करोड़ रुपये। आरओबी तकरीबन 1500 मीटर लंबा होगा।

विज्ञापन
Chowfatka flyover and ROB work will start soon in Prayagraj
demo pic

विस्तार

चौफटका से बनने वाले दो लेन के फ्लाईओवर और चार लेन के आरओबी का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वित्तीय बिड ओपन हो गई है। दो-तीन दिनों में रेट ऑफ कांट्रैक्ट तय होने के बाद कार्यदायी संस्था तय कर दी जाएगी। दोनों परियोजनाओं का काम एक साथ होना है। इसलिए कार्यदायी संस्था एक ही रहेगी। काम शुरू करने के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये निर्गत कर दिए हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 15 दिन पहले ही चौफटका फ्लाईओवर और आरओबी के निर्माण के लिए भूमिपूजन और आधारशिला रखी थी। लेकिन सेतु निगम ने उसके पहले ही इन दोनों निर्माण परियोजनाओं के लिए सितंबर में ही टेंडर जारी कर दिया था। पांच अक्तूबर को तकनीकी बिड ओपन कर दी गई थी। उसके बाद पिछले हफ्ते वित्तीय बिड ओपन कर दी गई। बिड में तीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया है। बताया जा रहा है कि सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी का नाम तय हो गया है। हालांकि अभी उसके नाम की घोषणा नहीं हुई है। दो-तीन दिनों में नाम की घोषणा हो जाएगी। उसके बाद कार्यदायी संस्था अपना काम शुरू करेगी। 
विज्ञापन


आरओबी का निर्माण चौफटका स्थित महिला ग्राम स्कूल के पास से होगा, जबकि फ्लाईओवर का निर्माण जीटी रोड से कानपुर रोड पर किया जाएगा। फ्लाईओवर की लंबाई तकरीबन सात सौ मीटर होगी। आरओबी तकरीबन 1500 मीटर लंबा होगा। इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण में कु ल 284.21 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। आरओबी और फ्लाईओवर बनने से न केवल बम्हरौली एयरपोर्ट की राह आसान होगी, बल्कि लोगों को जाम से निजात मिलेगी। कौशाम्बी के बौद्ध और जैन स्थलों पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक आरके सिंह के मुताबिक इन दोनों ही परियोजनाओं का निर्माण दो साल में पूरा किया जाना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed