फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children showcased their talent at the Sports Fiesta, Prep students danced to Vishnu Stuti.

Prayagraj : स्पोर्ट्स फिस्टा में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, प्रेप के बच्चों ने विष्णु स्तुति पर किया नृत्य

Sat, 13 Dec 2025 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 04:38 PM IST
सार

गंगा गुरुकुलम विद्यालय गद्दोपुर फाफामऊ  में शनिवार को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों का ‘स्पोर्ट्स फिस्टा-2025’ का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का मिला-जुला संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
Children showcased their talent at the Sports Fiesta, Prep students danced to Vishnu Stuti.
गंगा गुरुकुलम स्कूल गद्दोपुर फाफामऊ में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा गुरुकुलम विद्यालय गद्दोपुर फाफामऊ  में शनिवार को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों का ‘स्पोर्ट्स फिस्टा-2025’ का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का मिला-जुला संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के. राशि बडालिया रहे। महर्षि पतंजलि विद्यालय समूह के सभी गणमान्य सदस्यों, सचिव डाॅ. कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, यशोवर्धन, रेखा बैद, प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव, गंगागुरुकुलम प्ले स्कूल की हेड मिस्ट्रेस विभा श्रीवास्तव आदि रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के सरस्वती गायन के साथ पुष्पांजलि से किया। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा विद्यालय बच्चों की अति उत्तम शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के लिए कटिबद्ध है। कक्षा प्रेप, एक और दो के बच्चों ने विष्णु स्तुति पर भव्य नृत्य प्रस्तुत करके सबको प्रफुल्लित कर दिया। कक्षा एक के नन्हें मुन्ने छात्रों ने ’हैप्पी फीट परेड’ तथा नर्सरी के नौनिहालों ने ’पाॅम-पाॅम परेड’ प्रस्तुत किया। के.जी. के छात्रों ने ‘फ्यूज़न फ्यूजन द् फिल्ड’ के माध्यम से क्रिकेट, हाॅकी और फुटबाल के बारे में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


के.जी. के छात्रों ने शिव तांडव स्त्रोत पर योग करके सबको योग से बनें नीरोग का संदेश दिया। कक्षा दो के बच्चों ने ‘मूव एण्ड ग्रूव्स मेनिया’ जुंबा डांस से पूरे प्रेक्षागृह को तालियों से गूँजा दिया। कक्षा दो के छात्रों द्वारा ‘फैन टास्टिक डाँस’ तथा कक्षा प्रेप द्वारा ‘टट टास्टिक डांस’ ने सबको आनन्द विभोर कर दिया। तत्पश्चात कक्षा एक के बच्चों ने चींटियों के परिश्रम और कत्र्तव्यनिष्ठा से प्रेरित हो ‘मिनी मार्चर ड्रिल’ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा प्रेप के बच्चों ने ‘गिगल ग्रूव्स’ द्वारा सर्कस को साक्षात् रूप में दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत कर उन्हें हर्ष और रोमांच से ओत-प्रोत कर दिया। सारे कार्यक्रमों में अभिभावक अपने-अपने बच्चों के प्रतिभा और प्रदर्शन से भाव-विहवल होकर तालियाँ बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे। डायरेक्टर रेखा बैद ने बच्चों के प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि हम बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक खेल-कूद पर भी बहुत ध्यान देते हैं। उन्होंने बच्चों को सही दिशा देते हुए देश को सभ्य और शिष्ट नागरिक बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग भी वांछनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed