फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children, made from musical performances

गीत, संगीत की प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Children, made from musical performances
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
वादविवाद प्रतियोगिता में बच्चों के तार्किक ज्ञान के बाद मंच पर कला और संस्कृति की मोहक प्रस्तुतियों से छोटे-छोटे बच्चों ने सुर ताल के साथ ऐसी प्रतिभा दिखाई कि सामने बैठे लोग वाह-वाह कर उठे। खचाखच भरे हॉल में तालियां बजती ही जा रही थीं।
विज्ञापन


विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौका था करेली स्थित अलहसना इस्लामिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का और बच्चों का उत्साहवर्धन करने को जुटे अभिभावकों और अतिथियों ने प्रस्तुतियों को सराहा। बतौर मुख्य अतिथि इविवि की उर्दू विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर शबनम हमीद ने जिस तरह की सधी प्रस्तुतियां बच्चों ने प्रदर्शित कीं, ऐसी तो उन्होंने आज से पहले नहीं देखीं। उन्होंने बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सुझाव देते हुए पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य फौजिया हमजा ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शिक्षिकाओं ने भी अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के मैनेजर सैय्यद हमजा खालिद के संयोजन में हुए कार्यक्रम को लोगों ने सराहा। अंत में प्रधानाचार्य फौजिया हमजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर इविवि के कई शिक्षक, शिक्षाविद्, अभिभावकों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed