फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children got training at kumbh Learning corner for all around development

कोरे कागजों पर निखरे हाथों के हुनर, कुंभ के लर्निंग कार्नर में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण 

Mon, 25 Feb 2019 05:10 PM IST
देव कश्यप नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Children got training at kumbh Learning corner for all around development

ज्ञान, विज्ञान और कलाओं से दूर मजदूरों के बच्चों ने अपने हाथों की जादूगरी से सबकों चौंका दिया है। कुंभ मेले में अस्थायी प्राथमिक विद्यालय के लर्निंग कार्नर में बच्चों द्वारा बने आकर्षक चित्रों में इनकी कलाकारी देखने को मिल रही है। बच्चों द्वारा बनाए गए कागजों पर मनोहारी तिरंगे, गार्डन में आम, फूल जैसे चित्रों ने सभी को इनकी प्रतिभा का कायल बना दिया।

विज्ञापन


जिसे देख लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। मेले में चार मार्च तक चलने वाले अस्थायी प्राथमिक विद्यालय बड़े ही उत्साह के साथ संंचालित किया जा रहा है। इसमें बच्चों के सर्वांगीर्ण के लिए बौद्धिक, मानसिक विकास के साथ ही रोजगार परक शिक्षाएं जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ताकि इनमें आत्मनिर्भरता आए।

विज्ञापन

'मैजिक वर्ल्ड' का किया आयोजन

Children got training at kumbh Learning corner for all around development
इसके साथ ही बच्चों कों ज्ञान, विज्ञान का प्रशिक्षण देने के साथ चित्र कला में माहिर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए बच्चों को आकर्षक चित्र बनाने के लिए दिया गया। जिसका नाम टीचरों ने 'मैजिक वर्ल्ड' रखा। इसमें बच्चों ने आम, फूल और राष्ट्रीय ध्वज बहुत ही बेहतर तरीके से बनाया। जिसे देख लोंगो को विश्वास नहीं हुआ कि श्रमिकों के बच्चों अपने हाथों का इतनी बेहतरीन चित्रकारी कर सकते हैं।

लर्निंग कार्नर की हेड वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि, बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षा दी जाती है, ताकि इनमें ज्ञान में विस्तार हो। उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए अन्य प्रयोग किए जाते हैं। इसी में एक है 'मैजिक वर्ल्ड' है। इसके जरिए बच्चों को सादे पन्ने पर चित्र बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed