{"_id":"63724d2d0e4f7114962e74ca","slug":"children-day-pramod-tiwari-said-pandit-nehru-laid-the-strong-foundation-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस: प्रमोद तिवारी बोले- पंडित नेहरू ने रखी देश की मजबूत आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस: प्रमोद तिवारी बोले- पंडित नेहरू ने रखी देश की मजबूत आधारशिला
Mon, 14 Nov 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:44 PM IST
सार
सोमवार को जिला शहर कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का हुजूम सांसद प्रमोद तिवारी और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में सुबह 10 बजे आनंद भवन पहुचें थे। यहाँ कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प बरसाए।
विज्ञापन
Prayagraj News : बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते सांसद प्रमोद तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सोमवार को बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम मेें मौजूद पार्टी से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उन्हें विश्व शांति का प्रतीक बताया। कहा कि उन्होंने देश की मजबूत आधारशिला रखी।
विज्ञापन
सोमवार को जिला शहर कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का हुजूम सांसद प्रमोद तिवारी और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में सुबह 10 बजे आनंद भवन पहुचें थे। यहाँ कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प बरसाए। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा की पंडित नेहरू ने धर्म निरपेक्ष भारत की नींव रखी।
विज्ञापन
वह 20वीं सदी के महान नेता थे। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की आधुनिक भारत के शिल्पी पंडित जवाहर लाल नेहरू का कद छोटा दिखाने के लिए कोई चाहे कितना भी गड़े हुए मुर्दे उखाड़े, मगर नेहरू का कद छोटा होने वाला नहीं है। अजय राय ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने बालसन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर भी पुष्प चढ़ा कर उनका स्मरण किया। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने की। संचालन जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया।
इस दौरान: पूर्व विधायक विजय प्रकाश, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विवेकानंद पाठक, देवरत मिश्रा, संजय तिवारी, वसीम, मनीष मिश्रा, फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय, तलत अज़ीम, देवी पाण्डेय, राजेश राकेश, गौरव पाण्डेय, राकेश पटेल, दिवाकर भारतीय, जितेश मिश्रा, बृजेश सिंह, दिनेश सोनी, विवेक पाण्डेय, नागेश पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद रहे