फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children being treated for woman's death

नाती का इलाज कराने जा रही महिला की मौत

Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरखपुर (इलाहाबाद)। सोरांव-कल्याणपुर मार्ग पर मऊआइमा इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी और साल भर के नाती समेत चार लोग जख्मी हुए। वह बीमार नाती का इलाज कराने की खातिर प्रतापगढ़ से इलाहाबाद आ रही थी। वे दो अलग-अलग बाइक पर थे। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। इलाज कराकर घायलों को प्रतापगढ़ में उनके घर भेजा गया।
इस्मतुलनिशा (65) जेठवारा प्रतापगढ़ के उदापुर गांव निवासी सहाऊल की पत्नी थी। उसने अपनी बेटी शाहजहां का ब्याह चमरूपुर गांव जेठवारामें मकसूद खान के साथ किया है। उसका साल भर का नाती सादान इधर कई दिन से बीमार है। प्रतापगढ़ में इलाज से फायदा नहीं हुआ तो उसका चेकअप इलाहाबाद के हॉस्पिटल में कराने का फैसला किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे इस्मतुलनिशा बेटी और नाती के साथ इलाहाबाद को चली। वे दो बाइक पर पांच लोग थे। एक बाइक दामाद मकसूद चला चला रहा था। उसके साथ इस्मतुलनिशा थी। दूसरी बाइक पर शाहजहां बेटे सादान और रिश्तेदार तस्लीम के साथ थी। मकसूद की बाइक आगे थी। वे मऊआइमा इलाके में सोरांव-कल्याणपुर मार्ग पर गदियानी गांव के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में मकसूद की बाइक फिसल गई। इस्मतुलनिशा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौत हो गई। पीछे बाइक पर आ रही बेटी शाहजहां ने देखा तो वह बाइक से कूद गई। उसके सिर पर चोट पहुंची जबकि बाइक पलटने से रिश्तेदार तस्लीम का पैर टूट गया। साल भर का मासूम भी जख्मी हो गया। वहां भीड़ लग गई। इस बीच ड्राइवर ट्रक से कूदकर भाग गया। हादसे की जानकारी पाकर प्रतापगढ़ से रिश्तेदार आ गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया। मऊआइमा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिनी बस ने रेलवे कर्मचारी की ली जान
मेजा (ब्यूरो)। यमुनापार के मेजा इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम पैदल घर जा रहे रेलवे कर्मचारी जंगीलाल पटेल को मिनी बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। तूरिहार गांव निवासी जंगीलाल पटेल (50) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे उरुवा चौराहे से पैदल ही एक किलोमीटर दूर घर लौट रहा था। जंगीलाल मिर्जापुर मार्ग पर शंकर ढाबा के पास पहुंचा तभी मिर्जापुर के दीपनगर से इलाहाबाद आ रही मिनी बस ने उसे पीछे से कुचल दिया। जंगीलाल की मौत हो गई। मौके पर आए लोगों और परिजनों के साथ शव के पास चक्काजाम कर दिया। उन्होंने बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने और डीआरएम को घटना की जानकारी देकर विभागीय लाभ दिलाने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह मनाया तो आधे घंटेे में जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed