{"_id":"5fa98a388ebc3e9be55bc12e","slug":"children-and-elders-will-not-be-able-to-go-on-hajj-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी मुकद्दस हज पर नहीं जा सकेंगे बच्चे और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी मुकद्दस हज पर नहीं जा सकेंगे बच्चे और बुजुर्ग
Mon, 09 Nov 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
हजयात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा के लिए गाइड लाइन तय कर दी गई है। इस बार कोविड-19 के संक्रमण की वजह से कई बंदिशों का सामना करना पड़ेगा। पहली बार मुकद्दस हज के सफर पर बच्चे और बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे। गाइड लाइन के अनुसार 18 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को नूरूल्लाह रोड स्थित रेजाए मुस्तफा खिदमते हुज्जाज सोसाइटी के दफ्तर में जहां दिन भर फार्म भरे गए, वहीं सैकड़ों लोगों ने जानकारी हासिल की। उधर, खुद्दामे हज कमेटी की ओर से भी हज यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सोसाइटी की ओर से पालकी गेस्ट हाउस में मंगलवार से हज यात्रा के लिए फार्म भरा जाएगा।
खुद्दामे हज कमेटी केसचिव हाजी मोइन खां ने मुकद्दस हज के सफर की तैयारियों की समीक्षा की। कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक सउदी हुकूमत की ओर से हज यात्रा के लिए जारी गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जा रहा है। इस बार 18 से 65 वर्ष तक की आयु के लोग ही हज केसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार मुकद्दस हज का सफर 35 दिन का होगा। इसके लिए पहली रकम 1.50 लाख रुपये एडवांस जमा की जाएगी। साथ ही पासपोर्ट भी बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि हज पर जाने वाले जायरीनों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।