{"_id":"67ece372d6ac1abc9b097722","slug":"chief-minister-will-come-to-shringverpur-tomorrow-cm-yogi-will-stay-about-one-and-a-half-hours-on-nishadraj-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: कल शृंग्वेरपुर आएंगे मुख्यमंत्री, निषादराज की जयंती पर करीब डेढ़ घंटे रहेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: कल शृंग्वेरपुर आएंगे मुख्यमंत्री, निषादराज की जयंती पर करीब डेढ़ घंटे रहेंगे सीएम योगी
Wed, 02 Apr 2025 12:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर धाम में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। निषादराज की जयंती पर आ रहे मुख्यमंत्री पूजन-अर्चन के अलावा अलग-अलग विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। साथ ही सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
श्रृंगवेरपुर धाम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर धाम में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। निषादराज की जयंती पर आ रहे मुख्यमंत्री पूजन-अर्चन के अलावा अलग-अलग विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह करीब 11 बजे शृंग्वेरपुर धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एक जिला एक उत्पाद तथा अन्य विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहां हेलिपैड बनकर तैयार हो गया है। पार्क को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अन्य अफसरों संग मंगलवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अफसरों ने सुरक्षा के साथ आवागमन, पार्किंग, गर्मी को देखते हुए अन्य तैयारियों आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में सीडीओ गौरव कुमार ने भी बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंच पर जाने वाले लाभार्थियों समेत अन्य जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन