फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief complaint proved

चीफ  को भारी पड़ी शिकायत

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chief complaint proved
मार्ग बहाली में जुटे लोनिवि के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। पीडडब्ल्यूडीके चीफ इंजीनियर हरेंद्र नाथ पांडेय को एक ठेकेदार की शिकायत करना भारी पड़ गया। चीफ इंजीनियर का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है। उन्होंने पांच साल पहले बजट आवंटित होने के बावजूद यमुनापार में शंकरगढ़ के प्रतापपुर से मिर्जापुर को जोड़ने वाले मार्ग (मेजा के आगे) और जीटी रोड (कानपुर मार्ग) नहीं बनाए जाने की शिकायत शासन से की थी। इसमें बजट150 करोड़ रुपये में खेल किए जाने की बात सामने आ रही है। एजेंसी को सड़क बनाने का काम 2011 में ही सौंपा गया था लेकिन आज तक दोनों मार्ग अधूरे हैं। मामले में ठेकेदार बहाना बना रहा है। कागजों पर फर्जी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। चीफ इंजीनियर ने कार्यदायी संस्था पर काम करने का दबाव बनाया तो उनका स्थानांतरण कर दिया गया। विभाग के अफसर पर यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड चार के अंतर्गत मिर्जापुर रोड को जोड़ने वाली भारतगंज से शंकरगढ़ के पास प्रतापपुर तक कुल 101 किलोमीटर सड़क (सात मीटर चौड़ी) का काम वर्ष 2011 में एक संस्था को सौंपा गया था। इसके लिए कुल 139 करोड़ रुपये के बजट निर्धारित था। इसमें से कार्यदायी संस्था को 107 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन काम 40 फीसदी से भी कम हुआ है जबकि शर्तों के अनुरूप 80 फीसदी काम पूरा होना चाहिए था। संस्था ने जो काम भी किया है वह बहुत ही खराब है। सड़क बनने के साथ ही उखड़ गई है। बारा विधायक डॉ. अजय भारती ने इस मामले को विधान सभा में भी उठाया था। 
विज्ञापन


मार्ग के निर्माण में हो रहा बड़ा खेल 
मिर्जापुर को जोड़ने वाले मार्ग पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 2011 में आवंटित बजट में संस्था विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हजम करने की फितरत में हैं। मामला पांच साल पुराना होने से लोगों के ध्यान में रह ही नहीं जाएगा और संस्था बिना कार्य कराए ही कागज पर यह दिखाने की कोशिश में लग गई है कि उसने सड़क बनाई थी, अब उखड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed