{"_id":"600492ce8ebc3e328f3ae9a2","slug":"chief-accused-of-shivam-soni-murder-case-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 18 Jan 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:11 AM IST
prayagraj news : शिवम हत्याकांड का आरोपी अभिषेक कुशवाहा एनकाउंटर में गिरफ्तार।
- फोटो : prayagraj
खीरी थाना क्षेत्र में हुए शिवम सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रविवार देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से वह घायल भी हुआ जिसे अस्पताल भेजा गयाहै।
सराफा कारोबारी के बेटे शिवम सोनी को अगवा करने के बाद हत्यारों ने शव बोरे में भरकर कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव में फेंक दी थी। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुशवाहा पुत्र शिव बहादुर कुशवाहा निवासी पथरा, कोरांव की पुलिस को तलाश थी। रविवार रात एसओजी यमुनापार की टीम के साथ मिलकर खीरी थाना क्षेत्र के कौंदी पुल के पास अभिषेक को घेर लिया गया। जिस पर उसने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस घटना के चार अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।