फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheers resonated on the last Monday of Sawan, long queue of devotees at Mankameshwar temple

Sawan : सावन के अंतिम सोमवार पर गूंजे जयकारे, मनकामेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार

Mon, 04 Aug 2025 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 07:42 PM IST
सार

सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री मनकामेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से देवाधिदेव की पूजा अर्चना की। लगातार हो रही बारिश के बावजूद आस्था मौसम पर भारी रहा।

विज्ञापन
Cheers resonated on the last Monday of Sawan, long queue of devotees at Mankameshwar temple
सावन के अंतिम सोमवार पर हनुमत निकेतन शिव मंदिर पर दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री मनकामेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से देवाधिदेव की पूजा अर्चना की। लगातार हो रही बारिश के बावजूद आस्था मौसम पर भारी रहा। मनकामेश्वर मंदिर में भोर में चार बजे से ही लंबी कतार लग गई थी। रिमझिम बारिश तो कभी तेज बरसात के बीच श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। मंगला आरती के बाद भगवान का दरबार भक्तों के लिए खोला गया तो जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने दूध, गंगाजल, शहद, भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, हल्दी, ईत्र, चंदन आदि का अर्पण कर आरती उतारी। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन शिव मंदिर, पंडिला महादेव मंदिर फाफामऊ, सोमेश्वर महादेव अरैल नैनी, कोटेश्वर महादेव तेलियरगंज शिवकुटी, तालेश्वर महादेव मुट्ठीगंज समेत सभी शिव मंदिरों में बम भोले का पूजन अर्चन कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस बार सावन में चार सोमवार था। अंतिम सोमवार पर मंदिर के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा। यहां पर खाने पीने के फलाहार सामग्री के साथ चाट, फुलकी, दही बड़ा के साथ बच्चों के लिए खिलौने और गुब्बारे की दुकानें लगी रहीं। महिला श्रद्धालुओं ने सौंदर्य प्रसाधान की सामगी की भी खरीदारी की। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग और सर्वार्थसिद्धि योग 

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को शिवभक्तों ने बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच दर्शन-पूजन किया। भक्तों ने अनुराधा नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग और सर्वार्थसिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान सभी शिवालयों में बाबा लोगों का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। शिवालयों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा।

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ पिछले तीन सोमवार की तुलना में बहुत ज्यादा नजर आई। यमुना किनारे स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर, कटघर स्थित भोले गिरि मंदिर, सिविल लाइंस के हनुमान निकेतन स्थित शिव मंदिर, दारांगज स्थित दशाश्वमेध मंदिर, नैनी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, शिवकुटी स्थित कोटेश्वर माहदेव मंदिर, शिवकुटी स्थित शिव कचहरी, दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर नाथ मंदिर और फाफामऊ स्थित पड़िला महादेव मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में सुबह से रात तक भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे।

श्री मनकामेश्वर मंदिर के बाहर सुबह चार बजे से पहले ही भक्तों की कतार लग गई थी। कतार में भक्तों की संख्या रात तक कम नहीं हुई। यहां सुबह चार बजे मंगला आरती हुई। उसके बाद शिव भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भारी भीड़ के चलते इस मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए मनाही रही। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी के बीच मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भक्त दर्शन-पूजन करते रहे।


सुबह 11:15 बजे भोग के लिए श्री मनकामेश्वर मंदिर बंद किया गया। सुबह 11:30 बजे भोग लगने के बाद फिर दर्शन-पूजन शुरू हुआ। रात 10 बजे श्रृंगार आरती के लिए मंदिर बंद हुआ। रात 10:30 बजे से 11 बजे तक श्रृंगार आरती हुई। मंदिर परिसर के बाहर पूरे दिन भंडारा भी होता रहा। ऊंचा मंडी स्थित श्री बाबा मुकुंदेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पंचमुखी चांदी का श्रृंगार किया गया। वहीं, आजाद नगर स्थित पीपलेश्वर नाथ मंदिर में विशेष श्रृंगार और छप्पन भोग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed