{"_id":"5d2a2ddf8ebc3e6cc5782ef0","slug":"checking-of-buses-started-along-with-tea-given-to-drivers-city-news-ald2493594118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई बसों की चेकिंग, साथ में ड्राइवरों को दी गई चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई बसों की चेकिंग, साथ में ड्राइवरों को दी गई चाय
विज्ञापन
Checking of buses started, along with tea given to drivers
- फोटो : CITY DESK
शुरू हुई बसों की चेकिंग, साथ में ड्राइवरों को दी चाय
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में रोडवेज ने शुरू की बसों की चेकिंग
मुख्यालय स्तर पर हुई ड्राइवरों को देर रात चाय देने की सराहना
नोट...फोटो है
प्रयागराज। यमुना एक्सप्रेस वे जनरथ बस हादसे के बाद रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र में अपने रीजन के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिह्नित करने के साथ वहां देर रात बसों की चेकिंग शुरू कर दी है। चिह्नित किए गए रीजन के 41 ब्लैक स्पॉट में से दो स्थानों पर इसकी शुरुआत शुक्रवार की रात दो बजे हुई। इस दौरान बसों को चेक करने के साथ ही उसके ड्राइवरों को थोड़ा सुस्ताने का मौका दिया गया। साथ ही उन्हें तरोताजा करने के लिए चेकिंग स्टाफ ने चाय भी मुहैया करवाई।
प्रदेश यह पहला मौका है कि जब प्रयागराज परिक्षेत्र ने बसों की चेकिंग के साथ ही ड्राइवरों को मौके पर चाय मुुहैया करवाई है। रोडवेज की इस पहल की मुख्यालय स्तर पर भी सराहना हुई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज परिक्षेत्र की तर्ज पर ड्राइवरों को चेकिंग के दौरान चाय देने की योजना प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर अन्य रीजन में भी लागू की जा सकती है। रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि चेकिंग टीम को चाय का थर्मस उपलब्ध कराया गया है। रात दो बजे से सुबह छह बजे तक चलने वाली इस चेकिंग में ड्राइवरों का एल्कोहल टेस्ट भी किया जा रहा है। पहले दिन मूरतगंज और सरपतीपुर पर बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान ड्राइवरों को एल्कोहल टेस्ट पहले किया गया। इसके बाद उन्हें कुछ देर विश्राम करने का मौका देने के साथ चाय मुहैया करवाई गई। कहा कि जांच के दौरान आगरा डिपो के ड्राइवर फैजान, धर्मवीर, बादशाहपुर डिपो के चालक बब्बन, वाराणसी डिपो के चालक दीवान सिंह, जीरोरोड डिपो के चालक राजेश पाल को सतर्कता बरतने के लिए भी प्रेरित किया गया।