फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chaudhary jitendra nath singh become president of KP Trust

केपी ट्रस्ट चुनाव: चौधरी परिवार की बादशाहत बरकरार, तीसरी बार अध्यक्ष बने जितेंद्रनाथ

Wed, 26 Dec 2018 06:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Dec 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
chaudhary jitendra nath singh become president of KP Trust
केपी ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौ.जितेंद्र नाथ सिंह

एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला में चौधरी परिवार की बादशाहत बरकरार रही। दो बार अध्यक्ष रहे चौ. जितेंद्र नाथ सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. सुशील कुमार सिन्हा को 2834 वोटों से हराकर तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जबर्दस्त लड़ाई हुई। सुशील सिन्हा 1598 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 1469 वोट के साथ कुमार नारायण को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। गुरुवार को बीस सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन


केपी इंटर कॉलेज सभागार में बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे चुनाव अधिकारी रिटायर्ड डीआईजी पीके सक्सेना एवं उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती में ही जितेंद्रनाथ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। प्रथम चरण में 2017 गिने गए वोटों में जितेंद्रनाथ को 1044, डा. सुशील को 406 वोट एवं कुमार नारायण को 331 वोट मिले। दूसरे चरण की समाप्ति के बाद जितेंद्र नाथ की बढ़त और मजबूत हो गई। दूसरे रांउड में उनको 1032 वोट हासिल हुए जबकि 889 वोट के साथ सुशील दूसरे नंबर पर एवं कुमार नारायण 801 वोट हासिल कर सके।

विज्ञापन

 

तीसरे राउंड का परिणाम आने पर तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई। जितेंद्रनाथ के समर्थकों का जोश आसमान पर पहुंच गया जबकि डा. सुशील एवं कुमार नारायण कैंप में खमोशी छा गई। तीसरे राउंड की गिनती के बाद जितेंद्रनाथ ने 2975 वोट के साथ मजबूत बढ़त हासिल कर ली, वहीं सुशील 1,384 वोट हासिल कर सके। तीसरे स्थान पर रहे कुमार नारायण के खाते में 1186 वोट आ सके। जितेंद्रनाथ की मजबूत लीड के बाद चौथा चरण महज औपचारिकता साबित हुआ। चौथे चरण में जितेंद्रनाथ के खाते में सर्वाधिक 1461 वोट के साथ 4432 मत हो गए। डा. सुशील ने चौंकाते हुए 1598 मतों के सहारे दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुमार नारायण को 1469 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, कायस्थ पाठशाला ट्रस्टी में सेवक के रूप में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह को कार्य करने का मौका दिया है। सभी ट्रस्टी परिवार को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

इन्हें मिले इतने वोट
चौ. जितेंद्र नाथ सिंह 4432
डा. सुशील कुमार सिन्हा 1598
दीपक कुमार  53
कल्पना श्रीवास्तव 55
कुमार नारायण 1469
प्रीति श्रीवास्तव 06
रजनीकांत श्रीवास्तव 48
डा. विवेक श्रीवास्तव 822
अवैध वोट 98
कुल मत 8581

तीसवें अध्यक्ष बने चौधरी जितेंद्रनाथ

मुंशी हनुमानप्रसाद 1878
मुंशी रामप्रसाद 1887
मुंशी गोविंद प्रसाद 1900
मुंशी गोकुल प्रसाद 1904
मुंशी गोविंद प्रसाद 1913
मेजर डा.रंजीत सिंह 1914
मुंशी ईश्वर शरण 1925
मुंशी हरनंदनप्रसाद 1930
कमलाकांत वर्मा 1935
मुंशी अंबिकाप्रसाद 1940
प्यारे मोहन 1945
डा.एनपी अस्थाना 1947
डा.पीएन श्रीवास्तव 1952
मुंशी हरनंदन प्रसाद 1957
डा.पीएन श्रीवास्तव 1962
डापीएन श्रीवास्तव 1968
जस्टिस एसएन शाही कार्यवाहक 1970
चौ. शिवनाथ सिंह 1970
चौ.नौनिहाल सिंह 1976
चौ.नौनिहाल सिंह 1981
जस्टिस एसके वर्मा 1985
चौ.अमरनाथ सिंह 1985
चौ.नौनिहाल सिंह 1991
चौ.अमरनाथ सिंह 1992
डा.केपी श्रीवास्तव 1993
चौ.जितेंद्र नाथ 1999
चौ.जितेंद्र नाथ 2003
टीपी सिंह 2009
चौ.राघवेन्द्र सिंह 2014
चौ.जितेंद्र नाथ  2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed