फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Charges framed against Atique Ahmed's brother Ashraf in Balwa and sabotage case

बलवा और तोड़फोड़ मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ के खिलाफ आरोप तय

Sun, 07 Mar 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against Atique Ahmed's brother Ashraf in Balwa and sabotage case
prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम - फोटो : prayagraj
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने बलवा और सरकारी बसों में पथराव कर क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। अशरफ वर्तमान में बरेली जेल में बंद है। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोप तय किया है। कोर्ट ने प्रकरण में गवाही के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता और विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुनकर आरोप तय किया है। 
विज्ञापन


घटना 7 अगस्त 2002 की सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर की है। आरोप है कि पूर्व विधायक अशरफ ने अपने समर्थकों के साथ बस अड्डा परिसर में  विधि विरुद्ध जमाव कर बलवा किया और पत्थरबाजी करके रोडवेज की आठ बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना में बस चालक चंद्रभान द्विवेदी को चोटें भी पहुंचाई गई। स्पेशल कोर्ट ने आईपीसी, आपराधिक विधि संशोधन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किया है। आरोप तय किए जाने के बाद प्रकरण में अब गवाही शुरू होगी। 
विज्ञापन

अलकमा सुरजीत हत्याकांड में 14 के खिलाफ आरोप तय

स्पेशल जज एमपी एमएलए ने अलकमा सुरजीत हत्याकांड में 14 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। प्रकरण में कोर्ट ने 19 मार्च को गवाही के लिए तारीख नियत की है। स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने एडीजीसी राजेश गुप्ता और विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह तथा बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुनकर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना 25 सितंबर 2015 कि धूमनगंज थाने के मरियाडीह मदरसा के पास की है। घटना में वादी आबिद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अलकमा वादी की बहन थी। दौरान विवेचना मृतक सुरजीत की पत्नी की याचिका पर हाईकोर्ट ने मामले की विवेचना का आदेश दिया था, जिसमें वादी आबिद और अतीक अहमद सहित अन्य अभियुक्त बनाए गए थे। स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को प्रकरण में अभियुक्त साबिर, वसी अहमद, जाकिर, फरहान, माजिद, आबिद, जावेद, आसिफ, अबू बकर, पप्पू, फैसल, शेरू, मुन्ने और एजाज अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में आरोप तय कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed