फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaos prevails at Soham Ashram Ghat, risk of accident due to swamp

Prayagraj News: सोहम आश्रम घाट पर फैली अव्यवस्था, दलदल से हादसे का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chaos prevails at Soham Ashram Ghat, risk of accident due to swamp
झूंसी थाना क्षेत्र के पुरानी झूंंसी के हवेलिया में सोहम आश्रम गंगा घाट के पास फैली भारी अव्यवस्था और दलदल के बीच सोमवार की शाम को डाला छठ पर्व पर हजारों व्रती महिलाएं और उनके परिजन डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। घाट के किनारे जमा भारी सिल्ट और दलदल के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही रविवार की शाम तक घाट के किनारे बिजली की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे डाला छठ का पूजन करने वाले आस्थावानों में नगर निगम के प्रति भारी असंतोष व्याप्त था।
विज्ञापन

डाला छठ के महापर्व पर झूंसी के सोहम आश्रम घाट, छतनाग, नागेश्वर और ज्ञानगंगा घाट पर हजारों की संख्या में हर साल पूर्वांचली और बिहार के लोग पूजन करने पहुंचते हैं लेकिन इस दफे कई बार आए बाढ़ के कारण हालात भयावह हैं। दिवाली के बाद नगर निगम की तंद्रा टूटी तो घाट के किनारे जमा मिट्टी, सिल्ट और दलदल का ठीक करने की कवायद शुरू की गई लेकिन रविवार की शाम तक हालात में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सोहम आश्रम घाट के किनारे तो भारी अव्यवस्था फैली थी।
विज्ञापन

हवेलिया वार्ड के पार्षद गुलफिरोज स्वयं जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर सफाई अभियान में जुटे रहे लेकिन यह प्रयास नाकाफी रहा। घाट पर फैली अव्यवस्था की शिकायत नगर आयुक्त, एसडीएम फूलपुर समेत अन्य अफसरों से की गई तो मौके पर बहादुरपुर ब्लाक से सफाईकर्मी भेजे गए लेकिन वे अपनी ड्यूटी का टाइम बताकर आराम फरमाते नजर आए। इससे घाट के किनारे पूजन से पहले मिट्टी और बालू से वेदी बनाने पहुंचे लोग बिफर पड़े। तब जाकर सफाईकर्मियों ने झाड़ू लगाना शुरू किया। पर घाट के किनारे भारी दलदल होने के कारण सोमवार को पूजन के दौरान हादसे की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही सोहम आश्रम घाट के किनारे बिजली की कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में भारी असंतोष व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ज्ञानगंगा घाट पर भी सफाई अभियान न चलाए जाने से पूजन करने वाले आस्थावानों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम के जोनल अधिकारी सुदर्शन चंद्रा ने बताया कि सोहम आश्रम घाट पर सोमवार की सुबह 60 लाइटें लगा दी जाएंगी। जहां पर दलदल है, वहां बालू भरी बोरी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed