{"_id":"691b7d7eb161830b3e071876","slug":"chaos-and-arson-erupted-when-the-revenue-team-arrived-to-remove-encroachments-naini-news-c-417-1-bha1001-1088-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम के पहुंचने पर बवाल, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम के पहुंचने पर बवाल, आगजनी
Tue, 18 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के करनाईपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम के पहुंचने पर आगजनी और बवाल
थाना क्षेत्र के करनाईपुर बाजार में एसडीएम के आदेश पर सोमवार को अधिकरण हटाने के लिए राजस्व टीम के पहुंचने पर बवाल हो गया। जैसे ही जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, वैसे ही पत्थर चलने लगे। इस दौरान राजस्व टीम का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला को एक पत्थर लग गया जिससे वह जख्मी हो गए।
इसी बीच विवादित जमीन पर रखे गए छप्परों में किसी ने आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हल्का लेखपाल की तहरीर पर 13 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कराई गई है।
बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह निवासी मोहम्मद जुबेर ने एसडीएम फूलपुर के न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 अधिनियम की धारा 134 के तहत मुकदमा दाखिल किया था।
विज्ञापन
मोहम्मद जुबेर ने बताया कि वह करनाईपुर स्थित आराजी संख्या 76 में 13 बिस्वा का काश्तकार है। आरोप है कि उक्त भूमि पर राजेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
तत्कालीन एसडीएम दिग्विजय सिंह ने 20 अगस्त को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसी बीच एसडीएम का स्थानांतरण हो गया और आदेश का अनुपालन नहीं हो पाया। मोहम्मद जुबेर ने वर्तमान एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद को न्यायालय के आदेश का पालन कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसपर एसडीएम जूही प्रसाद प्रसाद ने बीते सात नवंबर को नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व टीम को गठित कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
इसके अनुपालन में सोमवार को नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से जैसे ही अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही शुरू की तभी ईंट-पत्थर चलने लगे जिससे मौके पर अफरतफरी मच गई। इसी बीच एक पत्थर नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के सिर में लगा और वह घायल हो गए।
इसी दौरान किसी ने विवादित भूमि पर रखे छप्परों में आग लगा दी। इसके बाद आक्रमण अभियान रोक दिया गया। मौके पर उपस्थित महिलाएं मोहम्मद जुबेर पक्ष की ओर से आग लगाने का आरोप लगा रही थीं। वहीं राजस्व टीम और पुलिस कब्जा हटाने की कार्रवाई से बचने के लिए खुद अतिक्रमणकारियों की ओर से आग लगाने की बात कही गई।
इधर, नायब तहसीलदार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हल्का लेखपाल अनंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद सहित 13 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।