फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes jurisdiction of many administrative judges issued notification high Court

हाईकोर्ट : कई प्रशासनिक न्यायाधीश के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

Thu, 04 Apr 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

High Court News : कई जिलों के प्रशासनिक न्यायाधीश के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसकी अधिसूचना हाईकोर्ट के महानिबंधक ने जारी कर दी है। सिद्धार्थ वर्मा अब इलाहाबाद जिला न्यायालय के नए प्रशासनिक न्यायाधीश होंगे, संगीता चंद्रा को लखनऊ का नया प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है। 

विज्ञापन
Changes jurisdiction of many administrative judges issued notification high Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा अब इलाहाबाद जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे जबकि अब तक यह जिम्मेदारी निभा रही न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा को लखनऊ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के आदेश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में प्रशासनिक न्यायमूर्ति के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को बरेली, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह को वाराणसी, अरविंद सिंह संगवान को रायबरेली, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा प्रयागराज, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा लखनऊ, न्यायमूर्ति शेखर बी शराफ गोरखपुर, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी गोरखपुर और न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय मेरठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी आगरा, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गाजियाबाद, न्यायमूर्ति इरशाद अली सुल्तानपुर, न्यायामूर्ति सरल श्रीवास्तव आजमगढ़, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बुलंदशहर, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता गौतमबुद्ध नगर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ गोंडा व कासगंज, न्यायमूर्ति अजीत कुमार अलीगढ़, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार रामाबाई नगर, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन कानपुर नगर, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा जौनपुर, न्यायमूर्ति अजय भनोट मुरादाबाद, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी प्रतापगढ़, न्यायमूर्ति मनोज बजाज सीतापुर, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया गाजीपुर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

न्यायमूर्ति आलोक माथुर सहारनपुर, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया लखीमपुर खीरी, न्यायमूर्ति सौरभ लावानिया बदायुं, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा बिजनौर, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह मथुरा, न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल मुजफ्फर नगर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी शाहजहांपुर, न्यायमूर्ति जशप्रीत सिंह फैजाबाद, न्यायमूर्ति राजीव सिंह देवरिया, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान हरदोई, न्यायमूर्ति करुनेश सिंह पवार बस्ती, न्यायमूर्ति योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव हापुर, न्यायमूर्ति मनीष माथुर झांसी और न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल बलिया के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जोहरी रामाबाई नगर, न्यायमूर्ति राजबीर सिंह बहराइच, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दिक्षित बाराबंकी, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव फरुखाबाद, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा कुशीनगर, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी फिरोजाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए।

इसी तरह न्यायमूर्ति शमीम अहमद इटावा, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक फतेहपुर, न्यायमूर्ति मनीष कुमार एटा, न्यायमूर्ति समित गोपाल उन्नाव, न्यायमूर्ति डी रमेश मैनपुरी, न्यायमूर्ति संजय कुमार पचोरी मिर्जापुर, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा रामपुर, न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर महराजगंज, न्यायमूर्ति सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी हमीरपुर, न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय मऊ, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल बांदा, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव हाथरस, न्यायमूर्ति सुभाष विद्याथी पीलीभीत, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह सिद्धार्थ नगर, न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह महाराजगंज, विकास बुधवार हमीरपुर, न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान कन्नौज, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव सोनभद्र, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला अमरोहा, न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल सम्भल, न्यायमूर्ति अजहर हुसैन इदरीसी भदोही, न्यायमूर्ति मनोहर नारायण मिश्रा बलरामपुर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed