फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jatin, Sunil, and Suraj in the last 8.

Lucknow News: जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jatin, Sunil, and Suraj in the last 8.
जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में
लखनऊ। शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने केएल गर्ग ऑल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में रोमांचक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज कुमार, पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील और सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने भी अंतिम आठ का टिकट हासिल किया। ला-मार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल प्री क्वार्टर फाइनल खेले गए। ˘
विज्ञापन

बालक एकल प्री क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने अपने ही राज्य के प्रशांत को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर जीत अपने नाम की। वहीं पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील कुमार को भी जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी, जिन्होंने गुजरात के मेघ भार्गव को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने हरियाणा के आरव चावला को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन

दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल को 7-6(3), 6-3 से हराया। वहीं पहले दौर में उलटफेर कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे असम के उदित ने तमिलनाडु के पगलवन को 6-1, 6-3 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने दिल्ली के सागर को 6-3, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली के रिकी ने हरियाणा के शिवा को एकतरफा अंदाज में 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर भी अंतिम आठ में पहुंच गए जिन्होंने तीन सेट तक चले मुकाबले में तेलंगाना के देवहर्षित को 6-3, 1-6, 6-4 से पराजित किया।


यूपी के ऋषि और ओमेश की जोड़ी सेमीफाइनल में
मंगलवार को पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में आदित्य-उदित, ओमेश-इमोन, ऋषि-शिवा, कनिष्क-रिकी और हर्ष-प्रशांत की जोड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले मैच में हरियाणा के आदित्य मोर और असम के उदित गोगोई ने उत्तर प्रदेश के अंशुमान और पश्चिम बंगाल के वायट रोवन को 6-4, 3-6, 10-7 से हराया। उत्तर प्रदेश के ओमेश और छत्तीसगढ़ के इमोन ने उत्तर प्रदेश के वंश यादव और महाराष्ट्र के पार्थ आर की जोड़ी को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और हरियाणा के शिवा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के दीपक और उत्तराखंड के अर्नव हर्ष पर 7-5, 4-6, 10-6 की जीत से अंतिम आठ में प्रवेश किया। वहीं गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी ने हरियाणा के वंश नंदल और पंजाब के आदित्य कुमार को 7-6(4), 7-5 से हराया। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा के हर्ष और प्रशांत ने उत्तर प्रदेश के अनुज और अनुरुद्ध की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

जतिन, सुनील और सूरज अंतिम 8 में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed