फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changes in themselves change the country

स्वयं में बदलाव से ही बदलेगा देश

Thu, 28 Jan 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Changes in themselves change the country

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन के साथ रेलवे मुख्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराकर संवैधानिक लक्ष्यों की प्राप्ति का संकल्प लिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने तिरंगा फहराया। इसके बाद हाईकोर्ट से संबद्ध पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 43 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कमिश्नरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को राजनैतिक आजादी मिली थी, जबकि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ और हम सामाजिक एवं आर्थिक आजादी के लिए प्रयासरत हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित संकल्प को दोहराया। डीएम 43 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को माल्यार्पण करके उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान किया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अटल कुमार राय ने तिरंगा फहराया। सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय में महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने ध्वजारोहण किया और रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन

इलाहाबाद मंडल में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के साथ केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस को राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन परेश मिश्र ने, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राधाकांत ओझा, मेजा ऊर्जा निगम की ओर से आयोजित मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात कुमार ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित भी आयोजित किए गए। नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक रविंद्र प्रताप ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति के द्वारा डिवीजनल वार्डेन सुधीर कुमार सक्सेना, राजीव भनोट को ‘गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’ से नवाजा गया। दोनों वार्डेनाें को उनके 25 वर्षों के कार्यों केा देखते हुए यह अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed