फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changed route of many trains, will be applicable from this day, take special care

यात्रीगण ध्यान दें : कई ट्रेनों का बदला रूट, इस दिन से होगा लागू, प्रभावित ट्रेनों की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Wed, 31 May 2023 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 01:35 PM IST
सार

रेलवे की ओर से लिए गए ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से यात्रियों के लिए सूचना जारी की गई है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन बुधवार से ही कर दिया गया है।

विज्ञापन
Changed route of many trains, will be applicable from this day, take special care
कई ट्रेनों का मार्ग किया गया परिवर्तित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बनारस मंडल के औड़िहार-सादत सेक्सन में दोहरीकरण कार्य चल रहा है, इस कारण कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है और कई को रोक-रोककर चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें अहमदाबाद-गोरखपुर (19489) को 30 मई, दो, तीन, छह, सात, नौ, दस, 14, 15, 16, 17 और 18 जून को, दुर्ग-नौतनवा (18201) को दो, 14 और 16 जून को, बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर (19091) को पांच जून को शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन


सूरत-छपरा (09065) को पांच व 12 जून को, ओखा-नाहरलगुन (09525) को सात व 14 जून को वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते, लोकमान्य तिलक-जयनगर (11061) को नौ, 14 व 15 जून को वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय -पाटलिपुत्र के रास्ते, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (15017) को नौ, 14, 15, 16, 17 व 18 जून को जंघई -जौनपुर -शाहगंज-मऊ के रास्ते, छपरा-सूरत (09066) को 14 जून को फेफना-मऊ-ओड़िहार के रास्ते, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (15018) को 15 व 17 जून को मऊ-शाहगंज-जौनपुर -जंघई के रास्ते, सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005) को 15 व 19 जून को मऊ-शाहगंज-जौनपुर -जंघई -प्रयागराज के रास्ते और आनंद विहार-सीतामढ़ी (14006) को 14 व 18 जून को प्रयागराज -जंघई -जौनपुर –शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर गाजीपुर-आनंद विहार (22433) 30 मई को गाजीपुर स्टेशन से 90 मिनट की देरी, गाजीपुर-आनंद विहार (22433) तीन, छह व दस जून को गाजीपुर स्टेशन से 30 मिनट, सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005) एक जून को सीतामढ़ी स्टेशन से 150 मिनट, सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005) छह जून को सीतामढ़ी स्टेशन से 90 मिनट, सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005) दस जून व 11 जून को सीतामढ़ी स्टेशन से 120 मिनट, छपरा-सूरत (09066) सात जून को छपरा स्टेशन से 90 मिनट, बलिया-आनंद विहार (04055) आठ जून को बलिया स्टेशन से 90 मिनट, बलिया-आनंद विहार (04055) 15 जून को छपरा स्टेशन से 180 मिनट, गोरखपुर-दादर (01028) 15 जून को गोरखपुर स्टेशन से 90 मिनट, लोकमान्यतिलक-जयनगर (11061) 29 मई को 90 मिनट और 30 व 31 मई, दो, तीन, पांच, छह, सात दस, 12, 16, 17 व 18 मई को 60 मिनट की देरी से चलेगी।

वहीं लोकमान्यतिलक-जयनगर (11061) 29 मई को 90 मिनट और 30 व 31 मई एवं दो, तीन, पांच, छह, सात, दस, 12, 16, 17 व 18 जून को 60 मिनट की देरी से चलेगी। लोकमान्यतिलक-गोरखपुर (15017) 29, 30 व 31 मई, दो, तीन, पांच, छह, सात व दस जून को 60 मिनट की देरी से चलेगी। दुर्ग-छपरा (15160) 14 जून को 60 मिनट, बरौनी-गोंदिया (15231) 15 जून को 30 मिनट, नाहरलगुन-ओखा (09526) 17 जून को 60 मिनट की देरी से चलेगी। 

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाए दो ट्रेन में कोचों की संख्या

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेन (अप-डाउन) में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच को जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक (04115), लोकमान्य तिलक-सुबेदारगंज (04116), सूबेदारगंज-ऊधमपुर (04137) और ऊधमपुर-सूबेदारगंज (04138) ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों में 22 कोच की जगह अब 24 कोच लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन ने दोनों ट्रेन में स्लीपर कोच के दो डिब्बे नए जोड़े हैं। सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक (04115) में यह कोच सात जून से लेकर 28 जून तक जोड़े जाएंगे। लोकमान्य तिलक-सुबेदारगंज (04116) में नौ जून से लेकर 30 जून तक यह अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। सूबेदारगंज-ऊधमपुर (04137) में यह कोच चार जून से लेकर 25 जून तक जोड़े जाएंगे। जबकि ऊधमपुर-सूबेदारगंज (04138) में यह डिब्बे पांच जून से लेकर 26 जून तक लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed