फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change will start from Allahabad: Ghulam Nabi

बदलाव की शुरुआत इलाहाबाद से होगी : गुलाम नबी

Fri, 17 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Nov 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Change will start from Allahabad: Ghulam Nabi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद

विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता उतर पड़े। राजापुर एवं अटाला में महापौर पद पर पार्टी प्रत्याशी विजय मिश्र के समर्थन में दो जनसभाएं हुईं। इसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बदलाव की शुरुआत हमेशा इलाहाबाद से होती रही है। इस बार नगर निगम चुनाव में भी ऐसा ही होने जा रहा है।

आजाद ने सभा में पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री एवं इंदिरा गांधी के योगदान को याद दिलाया। कहा कि इन नेताओं ने इस शहर से बदलाव की बयार बहाई है। लोगों से आह्वान करते हैं कि विजय मिश्र को विजयी बना इस बयार को आगे बढ़ाएं। शहर के प्रथम नागरिक के लिए विजय मिश्र सर्वथा उपयुक्त प्रत्याशी हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि शहर का विकास, स्मार्ट सिटी का सपना एवं शानदार कुंभ का संपादन विजय मिश्र पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि इस साल के अंत में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बन जाएंगे। कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलाई, वोट का अधिकार दिलाया। सरकार बनाने और गिराने का भी अधिकार दिलाया। मोदी साहब ने यह सब नहीं दिया। उन्होंने महंगाई दी, किसानों-मजदूरों और युवाओं को लूट लिया। बेरोजगार बनाया और आत्महत्या पर मजबूर किया। कहा, राजीव गांधी ने कानून बनाकर निकायों को स्वायत्तता प्रदान की। महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया। कांग्रेस महासचिव ने महापौर एवं पार्षद के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। कहा कि जेएनयूआरएम के तहत शहर की सीवर समस्या से निजात कांग्रेस ने ही दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर एवं अटाला की जनसभाओं में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सीधी लड़ाई भाजपा से है। विजय मिश्र आदर्श महापौर साबित होंगे। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पिछले मेयर का पूरा कार्यकाल फीता काटते और फोटो खिंचवाते ही बीत गया। जनसभा को संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद सलीम शेरवानी, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय शामिल रहे। इससे पूर्व दिन में अलोपीबाग में विजय मिश्र के समर्थन में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप मिश्र अंशुमन, देवी प्रसाद पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, गौरव पांडेय आदि लोगों ने जनसंपर्क करके लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष पर दिल्ली के बाहर पहला आयोजन शुक्रवार को राजर्षि टंडन मंडपम में होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रमोदी तिवारी ने बताया कि इस दौरान इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कार्यक्रम के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राना गोस्वामी, संजय सिंह, पीएल पूनिया, अनिल शास्त्री, सलीम शेरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, चित्रकूट जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बातचीत के दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह फूलपुर से उप चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, इस संबंध में उनकी ओर से और पार्टी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उप चुनाव लड़ना होता तो वह अब तक चुनाव प्रचार में जुट जाते।


इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी पर 17 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के बहाने शहर में इस समय कांग्रेस के दिग्गज नेता जुट गए हैं। यह सभी नेता नगर निगम चुनाव की सभाओं में भी पार्टी में जोश भरने के साथ गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश में जुट गए हैं। इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी में भाग लेने शुक्रवार को शहर आने वाले अन्य नेता भी नगर निगम चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटेंगे। पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष शुक्ला का कहना है कि पार्टी की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी शहर के हर क्षेत्र में मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed