फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chandi Homa for world welfare from Prayagraj to Ayodhya-Kashi, rituals going on for world welfare

Navratri : प्रयागराज से अयोध्या-काशी तक विश्व कल्याण के लिए चंडी होम, विश्व कल्याण के लिए चल रहा अनुष्ठान

Sun, 06 Apr 2025 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Apr 2025 04:42 PM IST
सार

वासंतिक नवरात्र में संगम तट से विश्व कल्याण के लिए चंडी होम अनुष्ठान कर सर्व मंगल की कामना की गई। यह अनुष्ठान तीन प्रमुख आध्यात्मिक तीर्थों में होगा। प्रयागराज के बाद रविवार को अयोध्या और सोमवार को काशी में चंडी होम होगा।

विज्ञापन

विस्तार

वासंतिक नवरात्र में संगम तट से विश्व कल्याण के लिए चंडी होम अनुष्ठान कर सर्व मंगल की कामना की गई। यह अनुष्ठान तीन प्रमुख आध्यात्मिक तीर्थों में होगा। प्रयागराज के बाद रविवार को अयोध्या और सोमवार को काशी में चंडी होम होगा। 10 अप्रैल को नेपाल केे काठमांडो स्थित पशुपति नाथ मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। कोयंबटूर के द्रोपदी महापीठम के प्रमुख आचार्य स्वामी रामानुजन के आचार्यत्व में संगम स्थित शंकर विमान मंडपम में कांचीकामकोटि पीठ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां चंडी का दरबार सजाया।

विज्ञापन


देवी के विविध रूपों की धूप, दीप, नैवेद्य के साथ स्थापना कर चंडी होम किया गया। रविवार की सुबह चंडी होम अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। शाम को अयोध्या में चंडी होम कराया जाएगा। सोमवार को दक्षिण भारतीय आचार्यों की ओर से काशी में महायज्ञ होगा। इसके बाद नेपाल के काठमांडो में विशेष पूजन कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की जाएगी।
विज्ञापन


स्वामी रामानुजन ने बताया कि मां भगवती से इस अनुष्ठान के जरिए व्यष्टि से लेकर समष्टि तक सबके कल्याण और सुख-शांति की कामना की जाएगी। इस महायज्ञ परिसर में कांचीकामकोटि पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed