फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challenge to demand fee for objection in UP TET

यूपी टेट में प्रोसेससिंग शुल्क को चुनौती

Thu, 30 Jan 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Challenge to demand fee for objection in UP TET
Challenge to demand fee for objection in UP TET
प्रयागराज। यूपी टेट 2019-20 की आंसर की जारी होने के बाद इसके प्रश्नों पर आपत्ति दाखिल करने के लिए प्रोसेसिंग फीस मांगने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सरकार ने 17 अक्तूबर 2019 को जारी शासनादेश में प्रति प्रश्न पांच सौ रुपये का शुल्क लगा दिया है। धीरेंद्र कुमार कुशवाहा और अन्य ने इसे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने प्रदेश सरकार और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इस मामले में एक सप्ताह में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता अनुराग अग्रहरि और प्राणेश मिश्र ने कहा कि यूपी टेट की परीक्षा आठ जनवरी 2020 को हुई थी। इसकी आंसर की 14 जनवरी को जारी की गई। प्रश्नों पर आपत्ति दाखिल करने के लिए प्रति प्रश्न पांच सौ रुपये प्रोसेसिंग फीस रखी गई है। इस संबंध में सरकार ने 17 अक्तूबर 2019 को शासनादेश जारी किया है जो अभ्यर्थियों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। कोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक को इस मामले छह फरवरी तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed