फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challan of false information of bomb in Indira Bhavan before the arrival of CM Yogi

Prayagraj : सीएम योगी के आगमन से पहले इंदिरा भवन में बम की झूठी सूचना देने वाले का चालान

Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

राजरूपपुर निवासी प्रसून को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। उसके पिता भीकचंद शर्मा ने बताया था कि उसने 2007 में बीएएमएस का कोर्स किया था। 2017 में सड़क हादसे में सिर में चोट लगने की वजह से उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। 

विज्ञापन
Challan of false information of bomb in Indira Bhavan before the arrival of CM Yogi
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन से थोड़ी देर पहले इंदिरा भवन में बम की सूचना देकर सनसनी फैलाने के आरोपी प्रसून शर्मा का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इससे पहले उसके खिलाफ मिथ्या सूचना देने के आरोप में परिवाद दर्ज किया गया। 

विज्ञापन



राजरूपपुर निवासी प्रसून को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। उसके पिता भीकचंद शर्मा ने बताया था कि उसने 2007 में बीएएमएस का कोर्स किया था। 2017 में सड़क हादसे में सिर में चोट लगने की वजह से उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। 
विज्ञापन



जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ परिवाद दर्ज किया। साथ ही शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि शांतिभंग में चालान के साथ ही आरोपी को नोटिस तामीला करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुका है झूठी सूचना

पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई कि प्रसून पहले भी ऐसा कर चुका है। वह पहले भी पुलिस कंट्रोल रूम में फर्जी सूचना दे चुका है। पुलिस ने जब उससे ऐसा करने की वजह पूछी, तो उसका कहना था कि उसने ऐसे ही फोन कर दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को शाम करीब 4.15 बजे उसने सूचना दी थी कि कुछ लोग इंदिरा भवन को बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। इसके बाद करीब एक घंटे तक इंदिरा भवन का चप्पा-चप्पा खंगाला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed