{"_id":"5fd8f4c48ebc3e3b6366eda7","slug":"chairman-suspends-sdo-je-notice-to-two-executive-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने एसडीओ-जेई को किया निलंबित, दो अधिशासी अभियंताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने एसडीओ-जेई को किया निलंबित, दो अधिशासी अभियंताओं को नोटिस
Tue, 15 Dec 2020 11:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के दौरे से पहले उत्तर प्रदेश पावर करपोरेशन के चेयरमैन अरविंद कुमार ने मंगलवार को बिजली विभाग की माघ मेले की तैयारियों के साथ ही बिलों की वसूली और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजस्व वसूली का लक्ष्य पिछड़ने और बिजली चोरी पर अंकुश न लग पाने पर चेयरमैन ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।
चेयरमैन के निर्देश पर देर शाम मुख्य अभियंता ओपी यादव ने कोरांव के एसडीओ प्रेमसागर मल्ल और हंडिया के जेई राजेश यादव को निलंबित कर दिया। जबकि , फूलपुर के एसडीओ और जेई को चार्जशीट दी गई। हाईलाइन लॉस के मामले में कल्याणी देवी डिवीजन के एक्सईएन एलपी चक्रवेदी और नैनी के एक्सईएन लक्ष्मीशंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दोपहर करीब दो बजे सर्किट हाउस में यूपीपीसीएल के चेयरमैन अरविंद कुमार ने बकाया बिजली बिलों की वसूली की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जताई। डिवीजन वाइज वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान कोरांव में 14 हजार से अधिक कनेक्शनों पर अब तक कभी भी बिलों का भुगतान न होने और लापरवाही बरतने के मामले में उन्होंने अफसरों को रवैया बदलने की हिदात दी।
विज्ञापन
साथ ही विवादित बिलों की बकाया धनराशि की वसूली न होने, कटे हुए कनेक्शनों पर बिल जारी होने के अलावा जेई,एसडीओ स्तर पर बिल संशोधन के मामलों पर भी उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने एसई और एक्सईएन से कहा कि कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना का शहर और ग्रामीण इलाकों में हर किसी को मिल सके, इसके लिए व्यापक पहल की जाए। इस योजना के तहत अधिभार में सौ फीसदी छूट का प्राविधान किया गया है। इस मौके पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी डॉ सरोज कुमार, मुख्य अभियंता ओपी यादव के अलावा प्रयागराज जोन के सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई उपस्थित थे।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी डॉ सरोज कुमार ने बैठक के बाद संगम क्षेत्र में माघ मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्चरवाइज विद्युतीकरण के लिए माघ मेला के एक्सईएन राम सनेही यादव को हिदायत दी। साथ ही चेताया कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों ने संतों, कल्पवासियों के शिविरों में दिए जाने वाले कनेक्शनों के अलावा तार-खंभा बिछाने की तैयारियों के बारे में उनको विस्तार से जाकारी दी।