फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chain robbed by showing cat officers wife a gun

कैट अफसर की पत्नी को तमंचा दिखाकर चेन की लूट

Thu, 19 Mar 2020 10:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
chain robbed by showing cat officers wife a gun
धूमनगंज में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने सरेशाम तमंचा दिखाकर कैट अफसर की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुलेमसराय स्थित न्याय विहार कॉलोनी में रहने वाले सुनील कश्यप सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ऊषा कश्यप रोज की तरह बुधवार शाम को भी घर से टहलने के लिए निकलीं। वापस आते समय वह कॉलोनी गेट पर पहुंची थीं कि तभी सामने से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। वह जब तक कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर उन्हें सटा दिया। महिला ने शोर मचाया तो घर के सामने बैठे उनके पति व एक परिचित दौड़े लेकिन तब तक बदमाश गले से चेन खींचकर भाग निकले। सरेशाम हुई घटना से वहां सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से बदमाश बेखौफ हो चुके हैं और लगातार छिनैती, लूट की वारदातें हो रही हैं। उधर भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।उधर घटना को लेकर धूमनगंज पुलिस कितनी गंभीर है, इसका पता इसी से चलता है कि मामले के विवेचक 24 घंटे बाद भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं खंगाल पाए थे। यही वजह रही कि बदमाशों का सुराग नहीं हासिल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed