फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chain pulling cases have declined in NCR, but the number of people caught has doubled.

Railway News : एनसीआर में चेन पुलिंग के मामले घटे पर पकड़े जाने वालों की संख्या हुई दोगुनी

Mon, 23 Mar 2026 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान का असर धरातल पर दिखने लगा है। सख्ती के चलते चेन पुलिंग के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इसमें लिप्त आरोपियों के पकड़े जाने की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Chain pulling cases have declined in NCR, but the number of people caught has doubled.
ट्रेन।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान का असर धरातल पर दिखने लगा है। सख्ती के चलते चेन पुलिंग के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इसमें लिप्त आरोपियों के पकड़े जाने की संख्या बढ़ी है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में चेन पुलिंग के कुल 1868 मामले सामने आए थे, जिनमें 368 लोगों के खिलाफ कार्रवाई (गिरफ्तारी/जुर्माना) की गई थी। वहीं, फरवरी 2026 में कुल मामलों की संख्या घटकर 1570 रह गई, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल ने 684 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल में सबसे ज्यादा सुधार

प्रयागराज मंडल में पिछले साल फरवरी में चेनपुलिंग के 1144 मामले दर्ज किए गए थे। तब सिर्फ 124 लोगों पर कार्रवाई हो सकी थी। वहीं, फरवरी 2026 में मामले घटकर 686 रह गए और पकड़े जाने वालों की संख्या 243 तक पहुंच गई। झांसी मंडल में फरवरी 2025 में 80 तो फरवरी 2026 में 162 लोगों पर कार्रवाई हुई। आगरा मंडल में फरवरी 2025 में 164 और फरवरी 2026 में 279 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


चेन पुलिंग पर पांच मिनट से ज्यादा नहीं रुकेंगी ट्रेनें

हाल ही में डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि चेन पुलिंग होने पर ट्रेनों को हर हाल में पांच मिनट के भीतर रवाना कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को बेवजह चेन पुलिंग नहीं करनी चाहिए, यह दंडनीय अपराध है। अगर कोई बिना किसी आपातकालीन कारण के चेन खींचता है तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed