फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chain of woman going to brother's house snatched on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर भाई के घर जा रही महिला की चेन छीनी

Thu, 15 Aug 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chain of woman going to brother's house snatched on Rakshabandhan
Chain of woman going to brother's house snatched on Rakshabandhan
भाई के घर जा रही दो महिलाओं से छिनैती
विज्ञापन

कीडगंज में हुई दोनों घटनाएं, दी गई तहरीर
बैरहना में चेन, बाई का बाग में बैग छीना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रक्षाबंधन की खुशियां मनाने भाई के घर जा रही दो महिलाओं कीखुशियों में बाइक सवार बदमाशों ने खलल डाल दिया। एक के गले से सोने की चेन तो दूसरी से चार हजार नगदी व गहने भरा बैग छीनकर भाग निकले। दोनों घटनाएं कीडगंज में हुईं जिसमें पीड़िताओं ने थाने में तहरीर दी है।
पहली घटना बाई का बाग में सुबह 8.45 बजे के करीब हुई। रक्षाबंधन पर वाराणसी सिटी की रहने वाली प्रेमा उपाध्याय मेजा के परानीपुर गांव में रहने वाले अपने भाई के घर जा रही थीं। रामबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह पति राजेंद्र उपाध्याय के साथ पैदल ही मेजा की बस पकड़ने के लिए जाने लगीं। अभी वह गली के पास पहुंची थीं कि तभी वहां बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनसे बैग व झोला छीन लिया। बैग मेें चार हजार नगद के अलावा बिछिया, पायल आदि थे जबकि झोले में कुछ कपड़े थे। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। जिसके बाद उसने कीडगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

उधर कुछ घंटे बाद दूसरी घटना बैरहना में जीटी जवाहर चौराहे पर हुई। अधिवक्ता विजय कुमार ओझा हंडिया के महुआडीह सैदाबाद के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी मिथिलेश का मायका नैनी में है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब मिथिलेश बेटे देवेश के साथ बाइक पर नैनी जा रही थीं। अभी वह जीटी जवाहर चौराहे के पास पहुंची थीं कि तभी पीछे से आए बाइकसवार दो बदमाश उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। बेटे देवेश ने पीछा किया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि बदमाश जीटी जवाहर चौराहे पर वारदात करने के बाद फोर्ट रोड चौराहे की ओर भागे। दोपहर बाद भुक्तभोगी ने कीडगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। कीडगंज पुलिस जीटी जवाहर पर हुई घटना की जानकारी की बात तो करती रही लेकिन बाई का बाग में हुई घटना की जानकारी मिलने से इंकार किया। हालांकि दोनों ही मामलों में देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed