फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Center administrator responsible if paper opens incorrectly

गलत पेपर खुला तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार

Sat, 04 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Center administrator responsible if paper opens incorrectly
Center administrator responsible if paper opens incorrectly
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आठ जनवरी को जिले के 139 परीक्षा केंद्रों पर होगी। शासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि गलत प्रश्नपत्र खुलने की दशा में पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहले ही यह सूचना जारी की जा चुकी है कि परीक्षा पुराने केंद्र और पूर्व में जारी प्रवेशपत्र पर होगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र के बंडल दो घंटे पहले पहुंच जाएंगे, उसमें कोई कमी हो तो तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र में गड़बड़ी है तो उसकी सूचना सही समय पर मिलनी चाहिए। केंद्र पर एक कक्ष निरीक्षक उसी विद्यालय का एवं एक बाह्य कक्ष निरीक्षक होगा। परीक्षा के लिए शहर एवं उससे लगे नैनी, झूंसी एवं फाफामऊ क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

टीईटी प्राथमिक स्तर के 66786 अभ्यर्थी 139 केंद्रों पर एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 37134 अभ्यर्थी 76 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 139 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 139 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। परीक्षा के लिए 47 सेक्टर बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 139 पर्यवेक्षक प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से तैनात किए जाएंगे। किसी प्रकार की अनियमितता की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक की होगी। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से एक दिन पहले विद्यालय में पानी, बिजली, सुरक्षा एवं जन सुविधाओं की व्यवस्था ठीक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed