फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cells inspector arrived , officials made ??the test

नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, बाबुओं ने कराई परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cells inspector arrived , officials made ??the test
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अव्यवस्था की सूचना है। बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा शुरू हो गई लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर आधे कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। इन केन्द्रों पर बाबुओं एवं चपरासियों ने परीक्षा पूरी करवाई। बड़ी संख्या में परीक्षा केन्द्रों पर बिना परिचय पत्र के ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करते मिले। प्रदेश के कई जिलों से शिकायत दर्ज कराई गई कि कोचिंग के शिक्षक और प्रबंधकों के रिश्तेदार परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र लेकर घूमते मिले, परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र के बदले मोटी रकम मांगी गई। परीक्षा तैयारियों को लेकर अफरातफरी इस कदर रही कि सचल दस्तों का गठन तक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रवेश पत्र नहीं मिलने और गलत केन्द्र आवंटित कर देने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भटकते रहे। यूपी बोर्ड कार्यालय पर परीक्षा के एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र की उम्मीद लगाए बोगस परीक्षार्थियों को निराश होना पड़ा। उन्हें प्रवेश पत्र नहीं मिलने से भी परीक्षा केन्द्रों के बाहर गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



पहले दिन हिन्दी अनिवार्य विषय की परीक्षा होने के कारण सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। पहले दिन की परीक्षा में केन्द्र व्यवस्थापकों की परेशानी रही। प्रदेश के हर जिले से यह सूचना मिली कि परीक्षा केन्द्रों पर कहीं-कहीं आधे कक्ष निरीक्षक भी नहीं पहुंचे। गाजीपुर, बलिया, झांसी, ललितपुर, कानपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों से सूचना मिली कि दूसरे विद्यालयों से बुलाए गए कक्ष निरीक्षकों ने परिचय पत्र नहीं होने तथा रिलीव नहीं होने की बात कह परीक्षा ड्यूटी से कन्नी काट ली। ऐसे में सभी केन्द्रों पर बाबुओं और चपरासियों को कक्ष निरीक्षक का काम करना पड़ा। कई जिलों से शिकायत दर्ज कराई गई कि कोचिंग के शिक्षक और प्रबंधकों के रिश्तेदार परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र लेकर घूम रहे हैं। प्रवेश पत्र के बदले मोटी रकम मांगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed