फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Celebration of Mahakumbh in Mother Janaki's maternal home, 50 lakh people of Nepal took holy bath

Mahakumbh : मां जानकी के मायके में महाकुंभ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

Wed, 19 Feb 2025 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 09:14 PM IST
सार

मां जानकी के मायके नेपाल में महाकुंभ को लेकर जबरदस्त उल्लास देखा जा रहा है। महाकुंभ नगर में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में अब तक नेपाल से आए 50 लाख से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
Celebration of Mahakumbh in Mother Janaki's maternal home, 50 lakh people of Nepal took holy bath
महाकुंभ पहुंचे नेपाल के श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मां जानकी के मायके नेपाल में महाकुंभ को लेकर जबरदस्त उल्लास देखा जा रहा है। महाकुंभ नगर में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में अब तक नेपाल से आए 50 लाख से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। नेपाल समेत दुनियाभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां श्री बड़े हनुमान जी के लिए विशेष रूप से भगवान राम की ससुराल से पवित्र अक्षत व अन्य सामान लेकर लोग आ रहे हैं और यहां से गंगा जल और संगम की माटी अपने साथ नेपाल भी ले जा रहे हैं। वहां के श्रद्धालुओं में श्री बड़े हनुमान मंदिर और अक्षय वट के प्रति अद्भुत आस्था देखने को मिल रही है। नेपाल के लोगों में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ साथ अयोध्या में श्री राम और काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का भी क्रेज बहुत तेजी से बढ़ गया है।

विज्ञापन


संगम की रेत और गंगा जल ले जाकर नेपाल के धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग कर रहे

नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंट्स बांके चैप्टर के अध्यक्ष राम सिग्देल ने बताया कि नेपाल से विशेष रूप से भगवान श्रीराम की ससुराल जनकपुर से पवित्र अक्षत महाकुंभ में लाया गया है। जिसे संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी को अर्पित किया गया है। वहीं, नेपाल के श्रद्धालुओं ने संगम की रेत और गंगा जल को सबसे अमूल्य धरोहर मानते हुए माथे पर लगाया और इसे अपने साथ घर ले गए। ये श्रद्धालु इन पवित्र वस्तुओं को ले जाकर अपने धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Celebration of Mahakumbh in Mother Janaki's maternal home, 50 lakh people of Nepal took holy bath
महाकुंभ पहुंचे नेपाल के श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल से आए खास उपहार

नेपाल से मां जानकी के मायके से नए वस्त्र, आभूषण, फल, मेवा, पकवान, धोती-कुर्ता, गमछा आदि भेंट स्वरूप लाए गए। यह उपहार महाकुम्भ की धार्मिक समृद्धि को और बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को लेकर नेपाल के श्रद्धालुओं में इन धार्मिक स्थलों के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ा है। हर दिन लाखों की संख्या में नेपाल से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनकी आस्था और श्रद्धा महाकुंभ की दिव्यता को और अधिक बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से महाकुंभ विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed