फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV cameras started in hostels

हॉस्टलों में लगने लगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras started in hostels
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ट्रस्ट के हॉस्टलों में मरम्मत का काम तेजी से शुरू हो गया है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती काम को समय से पूरा करा पाना है। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कुलपति और उनकी टीम ने हॉस्टलों का निरीक्षण किया। हॉस्टलों में सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। कैमरे हॉस्टल के प्रवेश द्वार और उसके आसपास लगाए जा रहे हैं। वीसी ने मरम्मत कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही छात्रों की मांगों के मद्देनजर उन्होंने रूम रेंट कंट्रोल एक्ट के मामले में कमेटी के गठन का निर्णय लिया।
विज्ञापन


हॉस्टलों में वॉश आउट के बाद मरम्मत का काम किसी भी सूरत में 30 जून तक पूरा कर लेना है ताकि जुलाई के पहले हफ्ते से हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वीसी प्रो. रतन लाल हांगलू ने बृहस्पतिवार को एएन झा, डायमंड जुबली, सर सुदंर लाल, ताराचंद्र और सरोजनी नायडू छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक उपयोग में आने वाले भवनों जैसे मेस, शौचालय, कॉमन हॉल और खेल के मैदान आदि के बारे में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया और काम को समय से पूरा करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार, सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र, इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, आंदोलनकारी छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि डेलीगेसी में रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू किया जाए ताकि मकान मालिक छात्रों से मनमाना किराया न वसूलें। छात्रों की मांग से चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने  कुलपति को अवगत कराया। इस पर कुलपति ने एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया, जिसमें चीफ प्रॉक्टर के साथ डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह, पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार भी शामिल होंगे। इसके अलावा दो अन्य सदस्य भी होंगे, जिनके नाम अभी तय नहीं है। कमेटी की जल्द ही एक बैठक होगी, जिसमें रूम रेंट कंट्रोल एक्ट पर चर्चा के बाद इसे लागू कराने के लिए एक प्रस्ताव यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में छात्रों का क्रमिक अनशन लगातार पंाचवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र और उपाध्यक्ष अदील हमजा का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया है, वह अलोकतांत्रिक है। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले को नहीं मानेंगे। छात्र परिसर में आते रहेंगे। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन में दम है तो उन्हें परिसर में आने से रोक कर दिखाए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांग है कि फीस वृद्धि वापस हो, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और डेलीगेसी में रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू किया जाए। अनशन में अध्यक्ष रोहित मिश्र, उपाध्यक्ष अदील हमजा समेत अखिलेश गुप्ता, विवेकानंद पाठक, आनंद सिंह, विकास तिवारी, शैलेंद्र मौर्या, अभिषेक यादव, प्रशांत, सुधांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed