{"_id":"579e5c414f1c1b95302b8a14","slug":"cctv-cameras-are-applied-in-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालयों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालयों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल (यूपीबीसी) के नए अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को विस्तार से अपनी योजनाओं को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में आए दिन घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने और दोषी व्यक्ति को सजा देने के लिए न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बार काउंसिल के कार्यालय में मीडिया से मुखातिब नए अध्यक्ष ने न्यायालय की अवमानना, निर्दोष अधिवक्ताओं को फंसाए जाने, बेवजह हड़ताल किए जाने समेत अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मामला उठाया।
अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन न्यायालय की अवमानना के अंतर्गत मुकदमे चलाए जा रहे हैं, जिसमें बहुत से निर्दोष अधिवक्ता भी फंस जा रहे हैं। ऐसे मामलों के निपटारे के लिए कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, जिससे कि निर्दोष अधिवक्ताओं को न्यायालय की अवमानना की कार्यवाई से बचाया जा सके और वास्तविक रूप से दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की, जिससे की वह निर्भीक होकर विधि व्यवसाय कर सकें। उन्होंने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हितों को देखने की भी बात कही। कहा कि आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर हड़ताल होने से वादकारियों को परेशानी होती है। 20 एवं 21 अगस्त को काउंसिल की बैठक होगी। उसमें अधिवक्ताओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।