फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse students will study regional language in the 10th 12th

सीबीएसई के छात्र दसवीं, बारहवीं में पढ़ेंगे क्षेत्रीय भाषा

Thu, 09 Apr 2020 09:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
cbse students will study regional language in the 10th 12th
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा के तौर पर अब एक क्षेत्रीय भाषा को शामिल करने का फैसला किया है। छात्र चाहें तो छठे विषय के तौर पर क्षेत्रीय भाषा का चुनाव कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि अगर कोई छात्र दो अनिवार्य भाषा विषय अर्थात हिंदी या अंग्रेजी में फेल हो जाता है और तीसरी भाषा में पास होता है तो वह भाषा से फेल वाले अनिवार्य भाषा को रिप्लेस भी कर सकते है।
विज्ञापन

बोर्ड की मानें तो क्षेत्रीय भाषा का विकल्प भले ही छात्रों को दिया गया है, लेकिन दो अनिवार्य भाषा हिंदी और अंग्रेजी छात्रों को लेना ही है। साथ ही इसके अलावा छात्र चाहें तो क्षेत्रीय भाषा पढ़ सकते हैं। क्षेत्रीय भाषा के तौर पर 41 भाषा का विकल्प छात्रों को मिलेगा। इसमें जर्मन, फ्रेंच, रशियन सहित कई विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। नौंवी और ग्यारहवीं के अलावा विद्यार्थी आठवीं में भी अब तीसरी भाषा पढ़ सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों को दिशानिर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड का कहना है कि अगर कोई छात्र चाहे तो आठवीं में भी तीसरी भाषा पढ़ सकता है। सीबीएसई की ओर से इन बदलावों के साथ किताबों का बोझ कम करने की कोशिश की गई है। पहले छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी की दो-दो किताबें पढ़नी होती थीं, अब उसकी जगह एक किताब कर दी गई है। छात्र हिंदी और अंग्रेजी की दो-दो किताबों में से केवल एक किताब ही कोर्स में लेंगे। इसमें हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव है। उसी तरह अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव को रखा गया है। सीबीएसई की ओर से लॉकडाउन के दौरान लगातार छात्रों के हित को ध्यान में रखकर कोर्स को अपडेट करने के साथ छात्रों की अभिरुचि से जुड़े विषयों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed