फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE Result: Vaishnavi, Mansi and Abhinav top CBSE 10th, all three jointly secure first position

CBSE Result : सीबीएसई 10वीं में वैष्णवी, मानसी व अभिनव शीर्ष पर, तीनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर

Wed, 14 May 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 May 2025 06:21 PM IST
सार

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत अभिनव पांडेय, वैष्णवी श्रीवास्तव एवं मानसी पांडेय ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सात मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें प्रयागराज की दिव्यांशी सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
CBSE Result: Vaishnavi, Mansi and Abhinav top CBSE 10th, all three jointly secure first position
CBSE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत अभिनव पांडेय, वैष्णवी श्रीवास्तव एवं मानसी पांडेय ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सात मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें प्रयागराज की दिव्यांशी सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत प्रदेश के 49 जिलों में अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शन नगर, अयोध्या के अभिनव पांडेय, सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा, सोनभद्र की वैष्णवी श्रीवास्तव और लिटिल फ्लॉवर स्कूल ककरमत्ता, वाराणसी की छात्रा मानसी पांडेय ने 494-494 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों को 98.8 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 493-493 अंकों के साथ सात मेधावियों ने जगह बनाई है। इन सभी को 98.6 फीसदी अंक मिले हैं। इनमें रेडियंट सेंट्रल एकेडमी जालापुर अंबेडकर नगर के शाश्वत अग्रवाल, गेल डैव पब्लिक स्कूल की आरुषि गुप्ता, पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, महाराजगंज के कृष्णानंद वर्मा एवं बीबीएस इंटर कॉलेज गोहरी सोरांव, प्रयागराज की दिव्यांशी सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन में दूसरे स्थान पर रहीं दिव्यांशी सिंह प्रयागराज की टॉपर हैं। इनके अलावा लखनऊ पब्लिक स्कूल अहियापुर, रायबरेली की छात्रा अनन्या सिंह, इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर, सुल्तानपुर के यश राज जोशी और सूर्य एकेडमी पब्लिक स्कूल अमहत सुल्तानपुर की अदीबा खुर्शीद ने भी दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed