छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में यौन शोषण के खतरे से बचाएगा सीबीएसई का हैंडबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई ऑनलाइन टीचिंग, लर्निंग में छात्राओं को यौन उत्पीडन और साइबर बुलिंग से बचाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगे बढ़कर पहल की है। बोर्ड ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्राओं को आगाह करने के लिए हैंडबुक तैयार किया है, यह हैंडबुक बेटियों को ऑनलाइन साइबर बुलिंग से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देगा।
सीबीएसई ने इस हैंडबुक की जानकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाली हर छात्रा के पास पहुंचे इसके लिए ऑनलाइन कक्षा के दौरान इसकी जानकारी देने को कहा गया है। बोर्ड ने इस हैंडबुक को खासतौर पर नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए तैयार किया है। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन टीचिंग के दौरान पता चला है कि साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सेेक्सुअल हरेसमेंट से छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है।
इस प्रकार की शिकायत बोर्ड के पास पहुंचने के बाद हैंडबुक के माध्यम से छात्राओं को जागरूक करने की पहल की गई है। इस संबंध में मनोविज्ञानी डॉ. कमलेश तिवारी का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लाभ के साथ खतरे हैं, इस प्रकार की शिकायतें उनके पास आ रही हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान साथी लड़कों की ओर से परेशान करने पर छात्राओं ने कक्षाएं बंद कर दिया।
हैंडबुक में बताया गया है कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आपकी क्या जिम्मेदारी है। इसमें डिजिटल सिक्योरिटी को सुरक्षित करने की जानकारी भी दी गई है। छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस हैंडबुक को तैयार किया गया है। हैंडबुक में यह भी बताया गया है कि यदि आपको कोई परेशान करता है तो इसकी कहां और कैसे शिकायत करें।