{"_id":"5a9d9dc04f1c1bd04b8b907a","slug":"cbse-exams-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं। इन परीक्षाओं में इलाहाबाद रीजन से जुड़े 60 जिलों में तीन लाख 52 हजार 330 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इलाहाबाद के 13 केंद्रों पर सोमवार को 10वीं की व्यावसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों एवं 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधक से लेकर प्रधानाचार्य तक बेहद सक्रिय रहे।
इलाहाबाद रीजन से जुड़े जिलों में 10वीं की परीक्षा में संस्थागत एक लाख 92 हजार 830 तथा 12वीं की परीक्षा में एक लाख 59 हजार 500 शामिल हुए। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू होने थी लेकिन पहला दिन होने के कारण ज्यादातर परीक्षार्थी घंटाभर पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए।
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा विद्यालय में देने का विकल्प खत्म कर दिया है। ऐसे में इस बार सभी परीक्षार्थियों ने दूसरे केंद्र पर जाकर परीक्षा दी जबकि पिछली बार काफी छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय में ही परीक्षा दी थी। ऐसे छात्र-छात्राओं की भी बड़ी संख्या जो 10 की परीक्षा अपने विद्यालय में देेने के बाद अब 12वीं की परीक्षा दूसरे केंद्र पर देेने पहुंचे। पहली बार दूसरे केंद्रों में जाकर परीक्षा देने का डर भी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर नजर आया।