फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE: disabled students wil be able to leave the exam

सीबीएसई: विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चे छोड़ सकेंगे बची परीक्षाएं

Sat, 13 Jun 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
CBSE: disabled students wil be able to leave the exam
cbse - फोटो : cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक से 15 जुलाई के बीच शुरू होने वाली परीक्षाओं में दिव्यांग छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने विशेष आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को परीक्षा में शामिल होने अथवा न होने का विकल्प दिया है। बोर्ड की ओर से विशेष छूट, परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को लेकर दी गई है।  

विज्ञापन


कहा गया है कि परीक्षा के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लिखने के लिए एक सहायक दिया जाता है, सहायक परीक्षार्थी की बगल में ही बैठकर प्रश्नपत्र लिखेगा। ऐसे में कोरोना संकट के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना कठिन होगा। सीबीएसई ने बच्चों की इसी समस्या को ध्यान में रखकर परीक्षा में शामिल होने अथवा न होने का विकल्प दिया है।  
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि ऐसे छात्रों के रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर जारी किए जाएंगे। ऐसे बच्चों को लिखने के लिए सहायक उपलब्ध नहीं होने की दशा में परीक्षा छोड़ने का विकल्प दिया गया है। वे इस बारे में संबंधित स्कूल को जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष आवश्यकता की श्रेणी 
बोर्ड ने कहा है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी में दृष्टिबाधित, मस्कुलर डिस्ट्राफी, लोकोमीटर इंपेयर्ड और कम ऊंचाई वाले विद्यार्थी आएंगे। इन्हें परीक्षा में शामिल होने अथवा नहीं होने के बारे में स्वयं निर्णय लेना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के क्रम में परीक्षार्थी के पास बैठकर लिखने को लेखक न मिलने पर परीक्षा छोड़ना ही अंतिम विकल्प रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed