फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse cyber security handbook

छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा हैंडबुक लेकर आया सीबीएसई 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
cbse cyber security handbook
छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा हैंडबुक लेकर आया सीबीएसई  --हैंडबुक के जरिए छात्रों को डिजिटल प्लेटफार्म की चुनौतियों की जानकारी दी जाएगी प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली बच्चों के बीच स्वस्थ डिजिटल आदतों के विकास के लिए साइबर हैंड बुक शुरू की है। हैंडबुक स्कूली बच्चों को डिजिटल प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देने के साथ यह भी बताएगा कि हमारे छात्र प्रौद्योगिकी को लेकर कितने सहज हैं। हैंडबुक के जरिए छात्रों को डिजिटल प्लेटफार्म के खतरे के बारे में भी आगाह किया जाएगा।बोर्ड का मानना है कि अक्सर हम देखते हैं कि बच्चे डिजिटल प्लेटफार्म के साथ सहज होते हैं, ऐसे में हम यह गलत आकलन कर लेते हैं कि हमारे छात्र डिजिटल प्लेटफार्म के बारे में अधिक जानते है।
विज्ञापन
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से हैंडबुक के बारे में जारी सूचना में कहा गया है कि इसके जरिए मॉड्यूल साइबर सुरक्षा जैसे सामाजिक बहिष्कार, धमकी, मानहानि, और भावनात्मक उत्पीड़न, ऑनलाइन यौन शोषण, साइबर कट्टरता, ऑनलाइन हमले और धोखाधड़ी, और ऑनलाइन प्रतिबंध सहित साइबर सुरक्षा में विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।इसके जरिए डिजिटल नागरिकता के नौ तत्वों - डिजिटल एक्सेस, साक्षरता, संचार, शिष्टाचार, स्वास्थ्य और भलाई, अधिकारों, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी, सुरक्षा और कानून की भी  जानकारी दी जाएगी। हैंडबुक (मैनुअल) माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के छात्रों के लिए पाठों के अलावा, हैंडबुक में दिए गए विषयों पर छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करेगा।सीबीएसई के छात्रों के लिए साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया जाने वाला यह हैंडबुक को माध्यमिक और  उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए है। सीबीएसई के सचिव की ओर से कहा गया है कि  डिजिटल प्रौद्योगिकी को लेकर कुछ छात्र अति आत्मविश्वास के शिकार हो जाते हैं। कुछ छात्र प्रौद्योगिकी की  जानकारी के लिए इंटरनेट की ओर रुख करते हैं, सही जानकारी नहीं मिलने से वह उनके लिए भ्रामक सिद्घ होता है। छात्र अक्सर शोध कार्य करते समय संघर्ष करते हैं। उनके लिए यह जानना कठिन होता है कि किसी अनजान वेबसाइट पर दी गई जानकारी कितनी सही है। बोर्ड का कहना है कि उन्हें जोखिम और खतरों के बारे में जानकारी नहीं है यह हैंडबुक उन्हें खतरों से आगाह करेगी। सीबीएसई ने पहली से दसवीं के बच्चों के लिए शिक्षण और सीखने की कला के विकास के लिए अलग तरीके अपनाने की घोषणा की है। छात्रों को कला के विभिन्न तरीकों के माध्यम से कई विषयों को पढ़ाया जाएगा। छात्रों को हाथों-हाथ सीखने के लिए प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed