फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE compartment exam

कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर असमंजस, छात्रों की राय जानेगा बोर्ड 

Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
CBSE compartment exam
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कंपार्टमेंट परीक्षा से पहले छात्रों की राय जानेगा। कोरोना के चलते मुख्य परीक्षा की तरह कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ऐसी स्थिति में बोर्ड छात्रों की राय जानकर उन्हें ग्रेस मार्क के जरिए पास कर सकता है। बोर्ड की ओर से छात्र-छात्राओं को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने कोरोना के चलते कंपाटमेंट परीक्षा न करवा कर छात्रों को ग्रेस मार्क देकर रिजल्ट जारी करने की मांगी की है।इसको लेकर छात्रों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है। सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होने की स्थिति में छात्रों को ग्रेस मार्क देकर पास करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना के चलते देश भर में अक्तूबर से पहले कंपाटमेंट परीक्षा के हालात नहीं बन रहे हैं, ऐसे में दसवीं और बारहवीं के छात्रों का एक साल खराब हो जाएगा। दसवीं में कंपाटमेंट आने वाले बच्चे ग्यारहवीं में नामांकन नहीं करवा पा रहे हैं जबकि बारहवीं के छात्र उच्च् शिक्षा में कहीं प्रवेश नहीं ले पाएंगे। सीबीएसई की ओर से इस समय दसवीं और बारहवीं में अंकों के वेरीफिकेसन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के नंबर की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकों के वेरिफिकेशन के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में आवेदन मांगे गए थे। । अंकों के वेरिफिकेशन के बाद जो छात्र कॉपी की पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए हैं, उनकी कॉपी की दोबारा जांच होगी। बारहवीं में पुनर्मूल्यांकन के लिए एक व दो अगस्त थी, यह बीत चुकी है जबकि दसवीं में छह और सात अगस्त तक आवेदन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed