{"_id":"608080988ebc3e8d1c768d40","slug":"cbse-asks-project-from-schools-assignment-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने स्कूलों से मांगी प्रोजेक्ट, असाइनमेंट रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने स्कूलों से मांगी प्रोजेक्ट, असाइनमेंट रिपोर्ट
Thu, 22 Apr 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:14 AM IST
सार
- बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट को लेकर स्कूलों को फॉर्मेट भेजकर बच्चों के नंबर मांगे
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने के बाद अब बच्चों के रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीएसई की ओर से स्कूलों को एक तय फार्मेट में बच्चों की पूरे वर्ष की परफार्मेंस रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसमें प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट आदि की जानकारी मांगी गई है। स्कूल इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार करेंगे।
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसके बाद सीबीएसई की ओर से इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब बोर्ड की ओर से स्कूलों को पत्र के साथ फार्मेट भेजकर बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी गई है।
सीबीएसई ने स्कूलों से 15 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। स्कूलों से साप्ताहिक टेस्ट के साथ टर्म परीक्षा में शामिल छात्रों की जानकारी के साथ उसमें मिले अंकों का विवरण मांगा गया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूरे वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये छात्रों की पढ़ाई हुई। सत्र के अंत में सरकार के आदेश पर दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों को स्कूल बुलाया गया। इस अवधि में छात्रों के प्रोजेक्ट, असाइनमेंट आदि पूरे करने के साथ बच्चों के इंटरनल असेसमेंट भी किए गए। स्कूलों की ओर से बच्चों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी पूरी कराई गईं। अब बच्चों के रिजल्ट तैयार करने में ये अंक महत्वपूर्ण साबित होंगे।