फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI raids former MP Atiq Ahmed's house in search of Omar

उमर की तलाश में सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर मारा छापा

Fri, 15 Jan 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
CBI raids former MP Atiq Ahmed's house in search of Omar
prayagraj news : उमर और अतीक अहमद। - फोटो : prayagraj
दो लाख केइनामी और अतीक अहमद केसबसे बड़े बेटे उमर की तलाश में सीबीआई टीम ने एक बार फिर छापेमारी की। दो सदस्यीय टीम ने चकिया स्थित अतीक के पुश्तैनी मकान पर छापा मारा। साथ ही मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदारों केघर भी दबिश दी। फिलहाल टीम को निराशा ही हाथ लगी लेकिन छापेमारी से हड़कंप रहा।
विज्ञापन


दो लाख का इनामी उमर लखनऊ केप्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को देवरिया जेल में ले जाकर पीटने केमामले में पिता अतीक संग नामजद है। मामले की जांच पहले लखनऊ पुलिस ने की और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कई आरोपियों को जेल भेजा लेकिन उमर का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसकी तलाश में देा बार पहले भी सीबीआई टीम छापेमारी कर चुकी है। बुधवार सुबह सीबीआई की दो सदस्यीय टीम एक बार फिर उसकी तलाश में छापा मारने पहुंची। टीम सुबह 8.30 बजे केकरीब चकिया स्थित अतीक केपुश्तैनी मकान पर पहुंची। दरअसल टीम को सूचना मिली थी कि वह चकिया में ही कहीं छिपा है। खंडहर में तब्दील पुश्तैनी मकान केपास काफी देर तक उसकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने अतीक केघर केपास ही मोहल्ले में रहने वाले उसकेरिश्तेदारों केघर दबिश दी। वहां पहुंचकर उमर केबारे में पूछताछ की। लेकिन परिवारवाले यही कहते रहेकि उमर केबारे में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम। करीब आधे घंटे तक सुरागरशी करने केबाद टीम वापस लौट गई। मौकेपर धूमनगंज व करेली पुलिस भी मौजूद रही। कार्रवाई से चकिया में हड़कंप मचा रहा। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से इंकार करती रही।

मेरठ में मिली थी लोकेशन, हुई छापेमारी

प्रयागराज। देवरिया जेल कांड की विवेचना सीबीआई केहवाले होने केबाद से ही फरार 21 वर्षीय उमर की तलाश में चार महीने पहले मेरठ में एसटीएफ ने छापेमारी की थी। सूचना मिली थी कि वह नौचंदी में रहने वाले अपने फूफा के घर पर छिपा है। हालांकि एसटीएफ केपहुंचने पर वहां सिर्फ उसका छोटा भाई अली मिला था। जिसे पूछताछ केबाद छोड़ दिया गया था।

18 लोगों पर दर्ज किया था केस

मोहित जायसवाल ने 2018 में खुद को देवरिया जेल में ले जाकर पीटने का मामला लखनऊ के कृष्णा नगर में दर्ज कराया था। इसमें आठ लोगों पर चार्जशीट हुई। सुप्रीम कोर्ट केनिर्देश पर सीबीआई ने अतीक उमर संग 18 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। दो आरोपियों फारुख व जकी को सीबीआई पिछले साल शहर से ही गिरफ्तार कर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed