फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CAT bar movement on jurisdiction intensified, got all-round support

CAT Tribunal : क्षेत्राधिकार को लेकर कैट बार का आंदोलन हुआ तेज, मिला चौतरफा सर्मथन

Wed, 02 Aug 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

क्षेत्राधिकार बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही राजस्व परिषद बार एसोसिएशन और ऋण वसूली अधिकरण बार एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है।

विज्ञापन
CAT bar movement on jurisdiction intensified, got all-round support
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट)। प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्राधिकार कटौती के खिलाफ चल रहा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) इलाहाबाद बेंच का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को भी कैट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। क्षेत्राधिकार बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही राजस्व परिषद बार एसोसिएशन और ऋण वसूली अधिकरण बार एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है।

विज्ञापन

मंगलवार को कैट बार एसोसिएशन द्वारा गठित क्षेत्राधिकार बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ओपी गुप्ता ने की और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नायक ने किया।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव और महासचिव नितिन शर्मा के नेतृत्व में कैट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकार कटौती की लड़ाई को समर्थन दिया। इस दौरान कहा गया कि कैट बार और हाईकोर्ट बार का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नीतिगत निर्णय लेने में सक्षम लोगों से जल्द मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैट बार के समर्थन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। राजस्व बार के अध्यक्ष हर्ष नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैट के क्षेत्राधिकार में की गई कटौती और पुलिस द्वारा किए जा रहे अधिवक्ताओं के उत्पीड़न की निंदा की गई। वहीं, ऋण वसूली अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीआरटी के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed