फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case registered against many people including Gram pradhan

प्रयागराज : ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज, धरने पर बैठे किसान नेताओं के साथ मारपीट का आरोप

Sat, 02 Mar 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

यूनियन की जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया तो चौकी ग्राम पंचायत का प्रधान अपने समर्थकों के साथ भाकियू पदाधिकारियों के साथ मारपीट किया।

विज्ञापन
Case registered against many people including Gram pradhan
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कई समस्या को लेकर मेजा के चौकी गांव में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रधान सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। उधर, तीसरे दिन भी भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उनकी मांग है कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक धरना चलता रहेगा।


यूनियन की जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया तो चौकी ग्राम पंचायत का प्रधान अपने समर्थकों के साथ भाकियू पदाधिकारियों के साथ मारपीट किया। इसकी जितनी ही निन्दा की जाए उतनी ही कम है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि चौकी ग्राम पंचायत में मां शीतला मंदिर तक जाने के लिए सड़क नहीं है। सरकारी चकमार्ग को कई लोगों ने अपने खेतों में मिला लिया है। किसानों ने मांग पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रखने का एलान किया गया।

विज्ञापन



मेजा के एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि भाकियू के पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में चौकी के ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि मांग पूरी न होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed