फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   : Case registered against four people including outpost incharge Janghai in rape case

प्रयागराज : दुष्कर्म मामले में चौकी इंचार्ज जंघई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, एसीपी हंडिया को सौंपी गई जांच

Tue, 26 Sep 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 01:06 PM IST
सार

जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गए और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
: Case registered against four people including outpost incharge Janghai in rape case
crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जंघई के इंचार्ज समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन


जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गए और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। वापस लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में चौकी इंचार्ज पाए गए।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर सरायममरेज थाने की जंघई चौकी में तैनात दरोगा सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

सरायममरेज थाना क्षेत्र की चौकी प्रभारी जंघई पर बाजार की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में लेकर भदोही गए और शराब के नशे में उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके साथ चलती हुई कार में दुष्कर्म किया गया। अब उसको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह भी आरोप है कि जंघई पुलिस चौकी में तैनात एक अन्य उप निरीक्षक व आरक्षी छोटेलाल गुप्ता एवं क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला का यह भी आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसका दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था। इसको वायरल करने के नाम पर वह दुष्कर्म करता रहा।

फोन कर बुलाया और कार से ले गया भदोही

महिला का कहना है कि सप्ताह भर पहले उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया था। इसकी शिकायत करने वह पुलिस चौकी जंघई में पहुंची तो कार्रवाई की बात कहकर चौकी इंचार्ज ने वापस कर दिया। आरोप है कि 21 सितंबर की शाम चौकी इंचार्ज ने महिला के पास फोनकर बताया कि जो व्यक्ति उसे धमकी भरा काल कर रहा है वह भदोही का रहने वाला है। उन्होंने साथ चलने के लिए शाम छह बजे चौकी पर बुलाया और कार में बैठाकर भदोही ले गए। रास्ते में उसे ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed