फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case on unknown after high court order goes viral

हाई कोर्ट का आदेश वायरल करने पर अज्ञात पर केस

Sat, 21 Mar 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
case on unknown after high court order goes viral
हाईकोर्ट का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से दी गई तहरीर पर लिखी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार की ओर से मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। जिसमें बताया गया कि 18 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से दिए गए कुछ आदेश व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य वेबसाइट पर प्रसारित किए गए। शिकायत में कहा गया है कि जिस मोबाइल नंबर के जरिए आदेश सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किए गए, उसका पता लगाया जाए। साथ ही यह नंबर जिस भी व्यक्ति का हो, उसका विवरण उन्हें उपलब्ध कराया जाए। जिससे मामले में उचित कार्रवाई की जा सके। कैंट पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed