प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्षा आदिल हमजा ने खुद के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाने समेत अन्य आरोपों में कर्नलगंज थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि भारत बंद के दौरान जेल भेजे जाने के बाद जमानत मिलने पर वह 23 दिसंबर को घर लौट रहा था। इसी दौरान समर्थकों ने आदिल हमजा जिंदाबाद के नारे लगाए।
इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए रणविजय सिंह ने दुराशय से यह प्रसारित किया कि समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही उसे अतीक गैंग का सदस्य भी बताया। पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर दो समुदायों में धर्म, जाति आदि के आधार पर शत्रुता फैलाने, मानहानि व अन्य आरोपों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।