परीक्षा माफिया से सांठगांठ का मामला : सहायक की तैनाती का एडीएम सिटी कार्यालय में कोई रिकार्ड नहीं
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की रिपोर्ट में उसे एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात कंप्यूटर सहायक बताया गया है। जबकि, उसके नियमित कर्मचारी होने की बात तो दूर, उसकी संविदा पर भी तैनाती होने की बात सामने नहीं आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात लिपिक के जिस सहायक बृजपाल के फोन से परीक्षा माफिया की 89 बार बात हुई है, वह कलक्ट्रेट के रिकार्ड में कहीं दर्ज नहीं है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की रिपोर्ट में उसे एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात कंप्यूटर सहायक बताया गया है। जबकि, उसके नियमित कर्मचारी होने की बात तो दूर, उसकी संविदा पर भी तैनाती होने की बात सामने नहीं आई है।
ऐसे में वह किस अधिकार से और किसके निर्देश पर लंबे समय से एडीएम सिटी कार्यालय में परीक्षा पटल जैसे अतिगोपनीय और महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व संभाल रहा था, इसे लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। चेतन गर्ल इंटर कॉलेज में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा-2021 में नकल के मामले में गिरफ्तार गिरिराज किशोर गुप्ता पुलिस के सामने कबूल चुका है कि शिक्षक महावीर सिंह एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात लिपिक लक्ष्मीशंकर से बात कर विद्यालय में सेंटर दिलाते हैं।
लक्ष्मीशंकर के कंप्यूटर सहायक के तौर पर काम करने वाला बृजपाल एडीजी की रिपोर्ट में नाम आने के बाद से ही एडीएम सिटी कार्यालय से भगाया जा चुका है। फिलहाल वह फरार है । परीक्षा माफिया से संलिप्तता सामने आने के बाद भी बृजपाल पर न तो एफआईआर कराई गई और न ही उसे पकड़ा गया। अब पता चला है कि बृजपाल नामक किसी भी कर्मी की एडीएम सिटी कार्यालय में कभी तैनाती रही ही नहीं।
डीएम ने भी एडीएम सिटी से मांगी थी आख्या
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के पत्र के आधार पर एडीएम सिटी को सौंपी इस मामले की जांच में बृजपाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। डीएम ने तीन अक्तूबर 2022 को एडीएम सिटी को भेजे पत्र में कहा है कि वह (एडीएम सिटी) स्वयं जांच करें कि लक्ष्मी शंकर लिपिक के कंप्यूटर सहायक के रूप में बृजपाल द्वारा किस अधिकारिता से और किसकी सहमति से प्रतियोगी परीक्षा जैसे अति गोपनीय और महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन किया गया है। इसके अलावा डीएम ने एडीएम सिटी से यह भी कहा था कि वह अपनी जांच आख्या में यह भी स्पष्ट उल्लेख करें कि बृजपाल संबंधित पटल सहायक के साथ कितनी अवधि से कार्य कर रहे हैं और किन -किन कार्यों में इनका हस्तक्षेप और संलिप्तता रही है।
परीक्षा पटल भी एडीएम सिटी से वापस लिए जाने के संकेत
एडीएम सिटी मदन कुमार से परीक्षा पटल का भी अधिकार छीना जा सकता है। इस बात के भी संकेत मिले हैं। इस मामले में शासन को पत्र लिखा जा सकता है।