फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of molesting the returning student from coaching, case

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मुकदमा

Fri, 13 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case of molesting the returning student from coaching, case
प्रयागराज। कर्नलगंज मेें कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मेजा निवासी छात्रा विवि रोड पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग में पढ़ती है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि प्रशांत तिवारी नाम का युवक आते जाते उससे छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार को भी उसने अश्लील कमेंट किए। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से भी छेड़छाड़ के आरोप में हॉलैंड हाल में अवैध रूप से रहने वाले युवक के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि छात्रा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है कि आरोपी पिछले एक महीने से उसको परेशान कर रहा है। वह उसका पीछा करते हैं जिससे वह डरी हुई है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की जाए। हालांकि कर्नलगंज पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed