फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of attempt to murder against the inspector who beat up the advocate in the middle of the road

Prayagraj: बीच सड़क अधिवक्ता को पीटने वाले दरोगा पर हत्या के प्रयास का केस, डीसीपी ने किया निलंबित

Wed, 05 Feb 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 04:49 PM IST
सार

हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की फ्लीट निकलने के दौरान रास्ता बंद कर दिया गया। अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क दरोगा अतुल कुमार सिंह ने लात-घूसों से उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन
Case of attempt to murder against the inspector who beat up the advocate in the middle of the road
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की फ्लीट निकलने के दौरान रास्ता बंद कर दिया गया। अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क दरोगा अतुल कुमार सिंह ने लात-घूसों से उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन

 

अधिवक्ताओं के विरोध प्रर्दशन के बाद कर्नलगंज थाना पुलिस ने दरोगा के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी दरोगा को निलंबित भी कर दिया गया है।मूलरूप से चित्रकूट कर्वी के रहने वाले धीरेंद्र सिंह बैरहना में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 10:40 बजे वह हाईकोर्ट जाने के लिए घर से निकले। जगह-जगह रूट डायवर्जन के बाद वह किसी तरह हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पहुंचे। लेकिन, आगे जाने के लिए यहां से रास्ता बंद था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आगे जाने के लिए कहा तो उनको जाने से रोक दिया गया। आरोप है कि इसी बीच ड्यूटी पर तैनात नाका चौकी इंचार्ज अतुल कुमार सिंह से उनकी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दरोगा ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि दरोगा ने अपनी पिस्टल से मारने की कोशिश की। वहीं, इसकी जानकारी मिलने पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और बैरिकेडिंग हटाकर सड़क पर बैठकर विरोध प्रर्दशन करने लगे।

सूचना पर एसीपी राजीव कुमार यादव, कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य अफसर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को वहां से हटाकर मामला शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दरोगा अतुल कुमार सिंह पर हत्या का प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गालीगलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

दरोगा ने विभाग की छवि की धूमिल
 

वहीं, घटना के बाद पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने आदेश जारी कर लिखा कि हिंदू हाॅस्टल चौराहे पर वीवीआईपी फ्लीट निकलने के दौरान दरोगा अतुल कुमार सिंह ने अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार किया। जिस वजह से चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। चौकी प्रभारी के कार्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। अतुल कुमार सिंह निलंबन की अवधि तक पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे। वहीं, विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

 

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। एक मिनट 23 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा बीच सड़क पर ही अधिवक्ता की पिटाई कर रहा है। आसपास के लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ। वहीं, पीड़ित ने बताया कि विनती करने के बावजूद भी उनको नहीं जाने दिया गया था।

 

मारपीट में फटा कॉलर, बैंड
 

अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा ने गालीगलाैज करते हुए उनकी पिटाई की। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दरोगा ने कॉलर, बैंड तक फाड़ दिया। इसके अलावा उनका हेलमेट भी टूट गया। बीच-बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed